लखनऊ

यूपी बोर्ड में 1 अप्रैल तक खत्म होगा कॉपी जांचने का काम, इस दिन आएगा 10वीं 12वीं का रिजल्ट

UP Board Result 2023 : यूपी बोर्ड में इस बार 3.19 करोड़ कॉपियों को जांचा जाएगा। कॉपियों का मूल्यांकन करने के लिए बैठी टीम ने 23 मार्च तक 1,67,20,732 कॉपियों को जांच लिया है।
1 minute read
Mar 24, 2023
UP Board Result 2023
प्रतीकात्मक तस्वीर

UPMSP यानी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा ख़त्म हो चुकी है। फिलहाल यूपी बोर्ड अभी 10वीं और 12वीं की कॉपियों की जांच कर रही है। कॉपियों की मूल्यांकन प्रक्रिया 1 अप्रैल को समाप्त हो जाएगी। इसके बाद रिजल्ट को तैयार कर इसे घोषित कर दिया जाएगा।

18 मार्च से शुरू किया गया था कॉपियों को जांचने का काम
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं दोनों ही क्लास की कॉपियों की मूल्यांकन प्रक्रिया 1 अप्रैल को ही समाप्त होगी। कॉपियों को जांचने का काम 18 मार्च, 2023 को शुरू किया गया था। यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं क्लास की बोर्ड कॉपियों को चेक करने के लिए 1,43,933 एग्जामिनर्स को लगाए गए हैं।

यूपी बोर्ड में इस बार 3.19 करोड़ कॉपियों को जांचा जाएगा। कॉपियों का मूल्यांकन करने के लिए बैठी टीम ने 23 मार्च तक 1,67,20,732 कॉपियों को जांच लिया है। अभी 1.5 करोड़ से ज्यादा कॉपियों को जांचना बाकी है। कॉपियों को जांचने के बाद रिजल्ट तैयार कर किया जाएगा।

आधिकारिक वेबसाइट पर मिलेगी जानकारी
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 को अप्रैल में जारी किया जा सकता है। वैसे अभी तक रिजल्ट जारी करने को लेकर बोर्ड ने किसी भी तरह की ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। यूपी बोर्ड रिजल्ट की जानकारी अपने आधिकारिक वेबसाइट से देगी। सोशल मीडिया हैंडल से भी इसके बारे में बताया जाएगा।

राज्य के 75 जिलों में बनाए गए अलग-अलग एग्जाम सेंटर्स पर परीक्षाएं करवाए गए। इस साल 58 लाख स्टूडेंट्स ने 10वीं और 12वीं एग्जाम के लिए रजिस्टर्ड करवाया। अब सभी को स्टूडेंट्स को अपने रिजल्ट का इंतजार है।

Updated on:
24 Mar 2023 01:49 pm
Published on:
24 Mar 2023 01:48 pm