लखनऊ

Up budget 2026 Date in hindi: आ गई तारीख, योगी सरकार इस दिन पेश करेगी यूपी का बजट

उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 9 फरवरी से शुरू होगा, जिसमें 2026-27 का बजट पेश किया जाएगा।
2 min read
Jan 29, 2026
9 फरवरी से UP बजट सत्र
9 फरवरी से UP बजट सत्र

Up budget 2026 date in hindi: गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में यूपी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक लखनऊ स्थित लोक भवन में हुई। बैठक में राज्य से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा की गई। कैबिनेट बैठक में कुल 32 प्रस्ताव रखे गए थे। इनमें से 30 प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई। हालांकि, दो प्रस्तावों को फिलहाल रोक दिया गया है। जानकारी के अनुसार 14वां और 17वां प्रस्ताव पास नहीं हो सके। इन प्रस्तावों पर आगे विचार किया जाएगा। सरकार के सूत्रों के मुताबिक, बाकी प्रस्ताव राज्य के विकास, प्रशासनिक सुधार और जनहित से जुड़े हुए थे। इन प्रस्तावों के पास होने से कई योजनाओं को गति मिलने की उम्मीद है।

9 फरवरी से विधानसभा का बजट सत्र

उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 9 फरवरी से शुरू होगा। यह सत्र राज्य के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया जाएगा। बजट सत्र के पहले दिन यानी 9 फरवरी को राज्यपाल का अभिभाषण होगा। इसमें राज्य सरकार की नीतियों, योजनाओं और आगामी कार्यों की जानकारी दी जाएगी।

शोक प्रस्ताव और बजट प्रस्तुति

10 फरवरी को विधानसभा में दिवंगत सदस्यों के निधन पर शोक व्यक्त किया जाएगा। इस दिन सदन की कार्यवाही सीमित रहेगी। इसके बाद 11 फरवरी को राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया जाएगा। बजट में राज्य के विकास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े प्रावधानों पर खास ध्यान दिए जाने की उम्मीद है।

अहम माना जा रहा बजट सत्र!

यह बजट सत्र प्रदेश की आर्थिक दिशा तय करने वाला माना जा रहा है। सरकार और विपक्ष दोनों की नजरें इस सत्र पर टिकी हुई हैं। वहीं यूपी का यह बजट सत्र हंगामे से भरा होने की उम्मीद है। विपक्ष के मणिकर्णिका घाट विवाद, कफ सिरप विवाद, UGC विवाद जैसे कई अहम मुद्दे हैं, जिनको लेकर विपक्ष इस बार विधानसभा में हंगामा कर सकती है।

Updated on:
29 Jan 2026 03:54 pm
Published on:
29 Jan 2026 03:52 pm