
IAS And PCS Transfer: उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार देर रात बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 46 IAS अफसरों के तबादले कर दिए। यह बदलाव प्रशासनिक कार्यकुशलता को बढ़ाने और जिलों में सुशासन की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। तबादलों की इस सूची में कई वरिष्ठ और चर्चित अधिकारी शामिल हैं। सरकार ने कई जिलों में नए जिलाधिकारी, नगर आयुक्त, मंडलायुक्त और विकास प्राधिकरणों के उपाध्यक्ष नियुक्त किए हैं। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की स्वीकृति के बाद कार्मिक विभाग ने तबादले की सूची जारी की। इस फेरबदल से शासन के उच्च और मध्य स्तर पर प्रशासनिक ढांचे में नई ऊर्जा लाने का प्रयास किया गया है।
सरकार ने मत्स्य विभाग में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए IAS धनलक्ष्मी को महानिदेशक (डीजी), मत्स्य विभाग नियुक्त किया है। वहीं, राजेश कुमार को मंडलायुक्त मिर्जापुर बनाया गया है। नंद किशोर कलाल को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष (वीसी) नियुक्त किया गया है। इसी तरह, विजय किरण आनंद को उत्तर प्रदेश सीडा (CEDA) का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) बनाया गया है। उन्हें इन्वेस्ट यूपी का अतिरिक्त चार्ज भी सौंपा गया है। मयूर माहेश्वरी को राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड का प्रबंध निदेशक (MD) नियुक्त किया गया है।
इन नियुक्तियों को जिलों में प्रशासनिक गति और जनता से संवाद को मजबूत करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।
तबादला सूची में कई अफसरों को शासन स्तर पर जिम्मेदारिया दी गई है--