लखनऊ

UP By Election 2024 Live: उत्तर प्रदेश में शाम 5 बजे तक पड़े कितने वोट? जानिए कहां कितना हुआ मतदान

UP By Election 2024 Live: उत्तर प्रदेश में उपचुनाव को लेकर कहीं मतदाताओं में उत्साह नजर आया तो कहीं वोटर सुस्त दिखें। आइए आपको बताते हैं शाम 5 बजे तक कहां कितने प्रतिशत वोटिंग हुई।
2 min read
Nov 20, 2024
UP By Election 2024

UP By Election 2024 Live Updates: उत्तर प्रदेश में उपचुनाव को लेकर 9 सीटों पर मतदान हो रहे हैं। प्रदेश में कहीं मतदाता सुस्त दिखे तो कहीं मतदाताओं में भारी उत्त्साह नजर आया। ऐसे में कई जगह से मतदाताओं और पुलिस के अनबन भी हुई। शाम 5 बजे तक कुंदरकी में 57.32 प्रतिशत के साथ सबसे अधिक मतदान हुआ वहीं गाजियाबाद में सबसे कम मतदाम हुआ।

शाम 5 बजे कितनी हुई वोटिंग

03 बजे तक के क्या थे आंकड़े

कटेहरी विधानसभा में 49.43%, सीसामऊ विधानसभा में 40.29%, खैर विधानसभा में 39.00%, करहल विधानसभा में 44.64% मतदान, मझवां विधानसभा में 43.64% मतदान, कुंदरकी विधानसभा में 50.03% मतदान, गाजियाबाद विधानसभा में 27.44% मतदान, मीरापुर विधानसभा में 49.06% मतदान और फूलपुर विधानसभा में 36.58% मतदान हुआ। ॉ

01 बजे तक के आंकड़े

गाजियाबाद में 20.90 %, सीसामऊ में 28.50%, मझवां में 31.68%, मीरापुर में 36.77%, खैर में 28.80%, फूलपुर में 26.67%, कुंदरकी में 41.01%, करहल में 32.29% और कटेहरी में 32.29% मतदान हुआ है। बता दें कि दोपहर एक बजे तक सबसे ज्यादा कुंदरकी और सबसे कम गाजियाबाद में मतदान हुआ है। 

11 बजे तक के आंकड़े 

मीरापुर विधानसभा सीट पर सुबह 11:00 बजे तक 26. 18% मतदान हुआ। कुंदरकी विधानसभा सीट पर 28.54% मतदान हुआ। कटेहरी में 11 बजे तक 24.27% मतदान हुआ। उपचुनाव के हॉट सीट करहल में 11 बजे तक 20.2 प्रतिशत मतदान।

Updated on:
20 Nov 2024 06:25 pm
Published on:
20 Nov 2024 06:25 pm