लखनऊ

एक्शन में सीएम योगी, बागपत और मेरठ के अधिकारियों को किया बर्खास्त

UP CM Yogi Adityanath के आदेश पर मेरठ व बागपत के अधिकारी हुए सस्पेंड - कैदियों की मौजमस्ती के वीडियो वायरल पर हुए सस्पेंड
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Jun 2019, 7:01 PM IST
yogi adityanath
एक्शन में सीएम योगी, बागपत और मेरठ के अधिकारियों को किया बर्खास्त

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार एक्शन में है। जेल में कैदियों के आराम से शराब पीने या किसी भी तरह की मौजमस्ती पर रोक के लिए जिम्मेदार अधिकारी पर उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) का हंटर चला है। अधिकारियों की मौसमस्ती को लेकर बेहद गंभीर सीएम योगी ने दो जेल अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया।

दो अधिकारी बर्खास्त

सीएम योगी के निर्देश पर बागपत जेल में माफिया मुन्ना बजरंगी की हत्या के समय जेलर रहे उदय प्रताप सिंह और मेरठ जेल में स्टिंग ऑपरेशन प्रकरण में डिप्टी जेलर धीरेंद्र कुमार सिंह को बर्खास्त कर दिया है।

गौरतलब है कि जुलाई 2018 में कुख्यात अपराधी सुनील राठी ने माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में गोली मारकर हत्या कर दी थी। यूपी के प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार ने जेलर उदय प्रताप सिंह को बर्खास्त करने का आदेश दिया।

इस वजह से बर्खास्त हुए मेरठ के अधिकारी

मेरठ के डिप्टी जेलर धीरेंद्र कुमार सिंह पर कैदियों को सुविधाएं मुहैया कराने का आरोप है। इस बात से खफा सीएम योगी के आदेश पर उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है। मेरठ की जेलों में कैदियों को सुविधाएं मुहैया कराने के वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और यूपी सरकार द्वारा स्ट्रिक्ट एक्शन लिया गया।

Published on: