24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम योगी की अनंतनाग हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि, जवानों के नाम पर होगा सड़कों का नामांकरण

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के पांच जवानों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नमन किया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 14 Jun 2019, 10:45 AM IST

cm yogi adityanath

सीएम योगी की अनंतनाग हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि, जवानों के नाम पर होगा सड़कों का नामांकरण

लखनऊ. जम्मू कश्मीर के अनंतनाग आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के पांच जवानों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने नमन किया। शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए सीएम योगी ने उनके गृह जिले में एक सड़क का नामांकरण उनके नाम पर करने का ऐलान किया। वहीं शहीद जवानों के परिजनों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और शहीद जवान के प्रत्येक परिवार वालों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का ऐलान किया। शहीद परिवार के एक-एक सदस्य को मृतक आश्रित के तौर पर सरकारी नौकरी देने की भी घौषणा की।

व्यर्थ नहीं जाएगा वीर सपूतों का बलिदान

योगी ने कहा कि शहीदों की स्मृति में इनके गृह जिले में इनके नाम पर सड़क नामांकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के इन सपूतों के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाएगा।

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बुधवार को आतंकियो ने पुलिस और सीआरपीएफ टीम पर हमला किया। जवाबी कार्रवाई में आतंकियों पर भी हमला किया गया, जिसमें कुछ की मौत हुई। एक आतंकी ढेर हो गया।

अमरनाथ यात्रा से पहले हमला

अनंतगान हमला अमरनाथ यात्रा से तीन हफ्ते पहले किया गया। अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू होकर 15 अगस्त तक चलेगी। इससे पहले जुलाई 2017 में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों द्वारा अमरनाथ यात्रियों पर हमला किया गया था। इसमें 8 लोगों की जान गई थी। यह हमला खानाबल में बस पर हुआ था।

ये भी पढ़ें:यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 10 घायल