
CM Yogi Adityanath 53rd birthday: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 जून 2025 को अपना 53वां जन्मदिन भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में मनाएंगे। इस विशेष अवसर पर वे राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान रामलला के दर्शन और पूजन करेंगे। साथ ही वे हनुमानगढ़ी में भी विशेष पूजा-अर्चना और आरती कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।
योगी आदित्यनाथ का अयोध्या से गहरा आध्यात्मिक लगाव रहा है। राम मंदिर आंदोलन से जुड़े रहे योगी, मुख्यमंत्री बनने के बाद लगातार अयोध्या के विकास के लिए बड़े कदम उठाते रहे हैं। रामलला का भव्य मंदिर निर्माण, अयोध्या के इंफ्रास्ट्रक्चर में ऐतिहासिक निवेश, दीपोत्सव जैसे भव्य आयोजनों ने अयोध्या को अंतरराष्ट्रीय धार्मिक पर्यटन स्थल बना दिया है। उनका जन्मदिन अयोध्या में मनाने का निर्णय उनके आध्यात्मिक मूल्यों और भगवान श्रीराम के प्रति उनकी निष्ठा का प्रतीक है।
अयोध्या में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं। राम जन्मभूमि परिसर, हनुमानगढ़ी, और सभी प्रमुख स्थलों को: