लखनऊ

पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की पत्नी का नामांकन हो सकता है खारिज, जारी हुई नोटिस

gayatri prajapati wife nomination गायत्री प्रजापति समाजवादी पार्टी सरकार में मंत्री रहे हैं बीते दिनों गायत्री प्रजापति महिला के साथ दुष्कर्म व खनन घोटाले को लेकर पुलिस पर रडार पर रहे। गायत्री प्रजापति पर एक महिला ने दुष्कर्म के आरोप लगाए थे जिसके तहत गायत्री प्रजापति को जेल जाना पड़ा था वहीं खनन घोटाले में गायत्री प्रजापति के खिलाफ ईडी जांच कर रही है मामले में दोषी बनाया है।
2 min read
Feb 10, 2022
rajapati.jpg

Gayatri prajapati wife nomination समाजवादी पार्टी सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रजापति की पत्नी को समाजवादी पार्टी ने अमेठी से उम्मीदवार बनाया है। गायत्री प्रजापति की पत्नी के नामांकन को खारिज करने के लिए एक क्षेत्रिय व्यक्ति द्वारा शिकायत की गई है। शिकायत के बाद आरोपी गायत्री प्रजापति की पत्नी महारानी देवी को नोटिस जारी किया है। नोटिस जारी करने के बाद अब नमांकन पत्र पर सुनवाई होगी। सुनवाई के बाद जब फैसला लिया जाएगा कि महाराजी देवी का नामांकन खारिज करना है या नहीं। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि गायत्री प्रजापति की पत्नी महाराजी देवी का नामांकन खारिज होने की संभावनाएं हैं।

राजेंद्र सिंह फौजी ने दर्ज कराई अपत्ति

अमेठी निवासी राजेंद्र सिंह फौजी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर गायत्री प्रजापति की पत्नी महाराजी देवी के नामांकन के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराई है। फौजी ने मांग की है कि महाराजी देवी का नामांकन निरस्त होना चाहिए। आपत्ति दर्ज कराने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए फौजी ने बताया कि ईडी ने गायत्री प्रजापति के परिवार पर 55 करोड़ के धोखाधड़ी के मामले में चार्जशीट दाखिल की है। महाराजी देवी की ओर से नामांकन के साथ गलत शपथ पत्र दाखिल किया गया है। नामांकन पत्र में गलत सूचनाएं देकर महाराजी देवी ने इलेक्शन कमिशन को धोखा देने का प्रयास किया है ऐसे में उनका नामांकन निरस्त होना चाहिए।

दुष्कर्म के मामले में जेल गए हैं प्रजापति

गायत्री प्रजापति समाजवादी पार्टी सरकार में मंत्री रहे हैं बीते दिनों गायत्री प्रजापति महिला के साथ दुष्कर्म व खनन घोटाले को लेकर पुलिस पर रडार पर रहे। गायत्री प्रजापति पर एक महिला ने दुष्कर्म के आरोप लगाए थे जिसके तहत गायत्री प्रजापति को जेल जाना पड़ा था वहीं खनन घोटाले में गायत्री प्रजापति के खिलाफ ईडी जांच कर रही है मामले में दोषी बनाया है।

Updated on:
10 Feb 2022 12:32 pm
Published on:
10 Feb 2022 12:29 pm