लखनऊ

Uttar Pradesh Assembly election 2022 : इस खास रणनीति से यूपी चुनाव में 300 प्लस सीटों का लक्ष्य हासिल करेगी बीजेपी

UP Assembly Election 2022 Updates: बीजेपी की रणनीति के तहत इस बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह लड़ सकते हैं चुनाव

2 min read
Jul 25, 2021

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. UP Assembly Election 2022 Updates - यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 300 प्लस सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। नई रणनीति के तहत इस बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath), दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा (Dinesh Sharma) और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra dev Singh) चुनाव लड़ सकते हैं। इसके अलावा कई उन मंत्रियों को भी चुनाव लड़ाने की चर्चा है जो वर्तमान में विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) हैं। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर या अयोध्या की किसी एक सीट से चुनाव (uttar pradesh assembly elections 2022) लड़ सकते हैं। बीजेपी आलाकमान का मानना है कि इस रणनीति से पार्टी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ेगा वहीं, इनके जीतने की भी संभावना कहीं ज्यादा है।

आगामी चुनाव में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) को कौशाम्बी की सिराथू सीट से और डॉ. दिनेश शर्मा को लखनऊ की पश्चिमी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ाया जा सकता है। यह सीट विधायक सुरेश श्रीवास्तव के निधन होने के कारण अभी रिक्त है। वहीं, स्वतंत्रदेव सिंह को बुंदेलखंड की किसी एक सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। इसके अलावा जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह प्रतापगढ़ की कुंडा सीट से या फिर लखनऊ की सरोजनी नगर या कैंट विस सीट से चुनाव लड़ाया जा सकता है। वर्तमान में राज्यमंत्री स्वाति सिंह सरोजनीनगर से और कैंट से सुरेश तिवारी विधायक हैं। इन्हें दूसरी सीट पर शिफ्ट किया जा सकता है।

संभल से चुनाव लड़ सकते हैं शिवपाल यादव
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav) संभल जिले की गुन्नौर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। यादव बाहुल्य इस क्षेत्र में शिवपाल यादव का एक पोस्टर चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें वह गुन्नौर की जनता से आशीर्वाद मांगते दिख रहे हैं। सियासी गलियारों में अटकलें तेज हैं कि शिवपाल यादव इटावा की जसवंतनगर विधानसभा सीट अपने बेटे आदित्य यादव के लिए छोड़ सकते हैं।

Updated on:
25 Jul 2021 06:17 pm
Published on:
25 Jul 2021 06:13 pm
Also Read
View All