लखनऊ

यूपी कोविड इमरजेंसी वित्त पोषण योजना को मंजूरी, कोविड इलाज से जुड़े नई इकाई की स्थापना पर 10 करोड़ सब्सिडी देगी सरकार

Covid Emergency Funding Scheme-प्रदेश में कोविड के बेहतर इलाज में ऑक्सीजन और अन्य मेडिकल उपकरणों की कमी को पूरा करने के लिए राज्य सरकार ने 'कोविड इमरजेंसी वित्त पोषण योजना' को मंजूरी दे दी है
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 May 2021, 10:33 AM IST
यूपी कोविड इमरजेंसी वित्त पोषण योजना को मंजूरी, कोविड इलाज से जुड़े नई इकाई की स्थापना पर 10 करोड़ सब्सिडी देगी सरकार
यूपी कोविड इमरजेंसी वित्त पोषण योजना को मंजूरी, कोविड इलाज से जुड़े नई इकाई की स्थापना पर 10 करोड़ सब्सिडी देगी सरकार

लखनऊ. Covid Emergency Funding Scheme. प्रदेश में कोविड के बेहतर इलाज में ऑक्सीजन (Oxygen) और अन्य मेडिकल उपकरणों की कमी को पूरा करने के लिए राज्य सरकार ने 'कोविड इमरजेंसी वित्त पोषण योजना' को मंजूरी दे दी है। कोविड के इलाज से संबंधित जरूरी मेडिकल उपकरणों की नई इकाई की स्थापना के लिए यूपी सरकार 25 फीसदी तक अधिकतम 10 करोड़ की सब्सिडी देगी। शनिवार देर शाम हुई कैबिनेट बैठक में योगी सरकार ने इस योजना को मंजूरी दे दी है। यह योजना अधिसूचना जारी होने के बाद से एक साल के लिए प्रभावी रहेगी।

रिवाल्विंग फंड बनाएगी सरकार

कोविड महामारी को लेकर पूरे प्रदेश में संकट है। महामारी की व्यापकता को देखते हुए तत्काल आवश्यकताओं की पूर्ति से इस योजना से बड़ी मदद मिलने की उम्मीद है। योजना का लाभ लेने के लिए प्लांट, मशीनरी, उपकरण में पूंजी निवेश की न्यूनतम सीमा 20 लाख रुपये रखी गई है। पात्र इकाइयों को वित्तीय सहायता देने के लिए सरकार रिवाल्विंग फंड बनाएगी। ऐसी इकाइयों को 72 घंटे के अंदर सभी एनओसी दिए जाएंगे। पात्र इकाई को प्लांट, मशीनरी, इक्यूपमेंट की स्थापना पर खर्च होने वाली धनराशि का अधिकतम 10 करोड़ रुपये या 25 फीसदी, जो भी कम होगा वह वित्तीय सहायता पूंजी उपादान (कैपिटल सब्सिडी) सरकार देगी।

कमर्शियल बैंक में आवेदन जरूरी

योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक इकाई को किसी भी शेड्यूल कमर्शियल बैंक और सिडबी में आवेदन करना होगा। इस पर अपर मुख्य सचिव एमएसएमई व निर्यात प्रोत्साहन विभाग की अध्यक्षता में शासन स्तर पर गठित कमेटी में फैसला लिया जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
‘उत्तर प्रदेश में 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम गायब’, CM योगी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार; अजय राय बोले- जांच होनी चाहिए

‘गांधी परिवार डरने वाला नहीं है’, सोनिया गांधी की किताब पर BJP के हमलों का अराधना मिश्रा ने दिया जवाब; जानिए क्या कहा

‘6 तारीख को क्यों नहीं गए?’: अखिलेश के राम मंदिर जाने की टाइमिंग पर बीजेपी अध्यक्ष ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा

यूपी चुनाव 2027: आगरा में 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीती थीं सभी 9 सीटें, अब विपक्ष के सामने वापसी की चुनौती; जानें 9 सीटों का पूरा गणित

‘ऊपर से दिखावटी लड़ाई, अंदर मिलकर काट रहे मलाई’, लिंक एक्सप्रेसवे के टेंडर पर अखिलेश यादव ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप