लखनऊ जिला मजिस्ट्रेट आरडी पांडे ने कहा कि हमने 65 दूध उत्पादों के स्टोर, 154 फार्मेसियों और 224 किराना स्टोर के डिलीवरी बॉय के साथ आवश्यक व्यवस्था की है, जो निवासियों की मांग पर होम डिलीवरी करेंगे। सभी स्टोर और उनके डिलीवरी बॉय को ग्राहकों की सेवा करते हुए सख्त कोविड -19 प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।