लखनऊ

यूपी सरकार किसानों से खरीदेगी गाय का गोबर, रेट जानेंगे तो चौंक जाएंगे

UP Government Announcement यूपी सरकार जल्द ही गाय का गोबर खरीदने की योजना को मूर्त रुप देने जा रही है। इस गोबर से सरकार सीएनजी बनाने का काम जल्द शुरू करेगी। इस परियोजना के लिए मॉडल के रूप में बरेली जिले को चुना गया है। गाय के गोबर का रेट जानेंगे तो चौंक ही जाएंगे
less than 1 minute read
May 03, 2022
cow_dung.jpg

यूपी सरकार जल्द ही गाय का गोबर खरीदने की योजना को मूर्त रुप देने जा रही है। सरकार गाय का गोबर 1.50 रुपए प्रति किलो की दर खरीदेगी। इस गोबर से सरकार सीएनजी बनाने का काम जल्द शुरू करेगी। यह योजना जहां किसानों की आमदनी दोगुनी करने मेंं सहायक होगी वहीं आवारा पशुओं की समस्या पर भी काफी हद तक नियंत्रण होगा। इस परियोजना के लिए मॉडल के रूप में बरेली जिले को चुना गया है। सफल होने पर इसे पूरे प्रदेश में शुरू किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के पशुपालन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने ऐलान किया कि, राज्य में गाय के गोबर से सीएनजी बनाने का काम जल्द शुरू किया जाएगा। सीएनजी बनाने के लिए किसानों से 1.50 रुपए प्रति किलो की दर से गाय का गोबर खरीदा जाएगा।

मंत्री धर्मपाल सिंह का दावा

बरेली विकास भवन में बैठक के बाद पत्रकार वार्ता में मंत्री धर्मपाल सिंह ने दावा किया कि, उत्तर प्रदेश में एक साल के भीतर सड़कों पर घूमने वाले और किसानों के खेत में घुसने वाले पशुओं की समस्या समाप्त हो जाएगी।

आवारा मवेशी बड़ा मुद्दा

यूपी विधानसभा चुनावों में आवारा मवेशी एक प्रमुख चुनावी मुद्दा था। जिसके लेकर विपक्षी दलों ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस समस्या के निदान का वादा किया था।

नए गौ अभ्यारण केंद्र शीघ्र

पशुपालन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि, गायों को ‘गौशालाओं’ और ‘गौ अभ्यारण केंद्र’ में रखा जाएगा। और गौ अभ्यारण केंद्र बनाने का कार्य किया जा रहा है।

Published on:
03 May 2022 01:18 pm