2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी सरकार का नया तोहफा, किसान परिवार के एक व्यक्ति को मिलेगी नौकरी

UP government New Gift योगी सरकार एक नई योजना तैयार कर रही है। इस नई योजना में सरकार सूबे के किसानों को एक खास तोहफा देने जा रही है। नई योजना में योगी सरकार सूबे के हर किसान परिवार में से एक व्यक्ति को रोजगार देगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 3 May 2022, 12:32 PM IST

यूपी सरकार का नया तोहफा, किसान परिवार के एक व्यक्ति को मिलेगी नौकरी

यूपी सरकार का नया तोहफा, किसान परिवार के एक व्यक्ति को मिलेगी नौकरी

यूपी सरकार बेरोजगारी कम करने और किसानों की आमदनी दोगुना करने के लिए प्रयासरत है। योगी सरकार एक नई योजना तैयार कर रही है। इस नई योजना में सरकार सूबे के किसानों को एक खास तोहफा देने जा रही है। नई योजना में योगी सरकार सूबे के हर किसान परिवार में से एक व्यक्ति को रोजगार देगी। यूपी सरकार का लक्ष्य है कि आगामी पांच साल में 2,10,000 उद्यमियों और किसानों को बिजनेस स्थापित करने के लिए प्रशिक्षण देगी। और उन्हें उद्यमी के रूप में स्थापित करेगी। इससे न केवल उनकी आय बढ़ेगी बल्कि युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर भी मिलेंगे। योगी सरकार के प्रवक्ता के अनुसार, सरकार ने 375 बड़ी फूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने की योजना बनाई है।

प्रदेश में घटी बेरोजगारी दर

वैसे नए आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में बेरोजगारी कम हो रही है। सेंटर फॉर मॉनीटरिंग इंडियन इकोनॉमी के मासिक आंकड़ों के अनुसार, देश में समग्र तौर पर उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी दर अप्रैल 2022 में घटकर 2.9 फीसदी रह गई है, जो मार्च में 4.4 फीसदी पर थी। सेंटर फॉर मॉनीटरिंग इंडियन इकोनॉमी देश में बेरोजगारी और कारोबारी गतिविधियों की निगरानी रखने वाली संस्था है।

यह भी पढ़ें : सीएम योगी की नीतियों ने किया कमाल, प्रदेश में घटी बेरोजगारी दर

41,336 फूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित की योजना

योगी सरकार के प्रवक्ता के अनुसार, इसके साथ ही पीएमएफएमई के तहत 41,336 फूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित की जाएंगी। पीएमएफएमई योजना के तहत, सरकार फूड इंटस्ट्री में अपना काम शुरू करने के लिए मदद करती है। इसके तहत छोटे फूड प्रोसेसिंग यूनिट शुरू किए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश में एक बड़ा बैंक बंद, जमाकर्ता परेशान कैसे मिलेगा जमा धन

किसानों को फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री से जोड़ेंगे

सरकार की योजना के तहत, किसानों को उनकी फसलों की अच्छी कीमत मिले। इसके लिए किसानों को फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री से जोड़ा जाएगा। फूड प्रोसेसिंग के बाद फसल खराब होने की संभावना नहीं रहेगी और फसल का अच्छा मूल्य भी बाजार में उपलब्ध होगा। इससे रोजगार के भी कई अवसर पैदा होंगे। इसके अलावा, योगी सरकार किसानों और उद्यमियों को बिजनेस स्थापित करने के लिए ट्रेनिंग देने की भी व्यवस्था कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश