लखनऊ

कर्मचारियों का बढ़ेगा वेतन, यूपी सरकार 16 लाख कर्मचारियों को देगी बढ़े हुए महंगाई भत्ते का तोहफा

Dearness Allowance Hike- जल्द ही करीब 16 लाख कर्मचारियों को तीन प्रतिशत की बढ़ी दर से महंगाई भत्ते (डीए) का नकद भुगतान होने की उम्मीद जगी है। प्रदेश में अभी तक सरकारी कर्मचारियों को 31 फीसदी की दर से डीए का भुगतान किया जा रहा है। अब इसे तीन प्रतिशत और बढ़ा दिया गया है जो कि 34 प्रतिशत हो गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Jun 2022, 7:58 PM IST
cm_yogi_and_money.jpg
CM Yogi and Money

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार राज्य के 16 लाख कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। यूपी सरकार प्रदेश के करीब 16 लाख कर्माचारियों को तीन प्रतिशत बढ़े दर से डीए देने की तैयारी में है। उत्तर प्रदेश सरकार के इस कदम से कर्मियों को तीन प्रतिशत बढ़े दर से डीए मिलने की उम्मीद काफी बढ़ गई है। जल्द ही करीब 16 लाख कर्मचारियों को तीन प्रतिशत की बढ़ी दर से महंगाई भत्ते (डीए) का नकद भुगतान होने की उम्मीद जगी है। प्रदेश में अभी तक सरकारी कर्मचारियों को 31 फीसदी की दर से डीए का भुगतान किया जा रहा है। अब इसे तीन प्रतिशत और बढ़ा दिया गया है जो कि 34 प्रतिशत हो गया है। कर्मचारियों को बढ़ी दर से डीए देने के बारे में वित्त विभाग फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रस्ताव भेजने की तैयारी कर रहा है।

ऐसे समझें कैल्कुलेशन

साल में दो बार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को संशोधित किया जाता है। पहला जनवरी से जून और दूसरा जुलाई से दिसंबर तक होता है।यह कंज्यूमर महंगाई यानी ऑल इंडिया कन्ज्यूमर प्राइस इंडेक्स (All India Consumer price Index) पर निर्भर करता है। अगर इसमें इजाफा हुआ तो डीए का भी बढ़ना तय होता है। पहली बढ़ोतरी मार्च में हो चुकी है और अब दूसरी जुलाई में होने की संभावना है।

अप्रैल में इंडेक्स का कुल नंबर 127.7 रहा है, जबकी मार्च में महंगाई का आंकड़ा 126 पर था। फरवरी के नंबर्स से देखें तो अप्रैल तक इंडेक्स 2.7 प्वाइंट चढ़ चुका है। महंगाई भत्ते में इजाफा इन्हीं नंबर्स के आधार पर होता है। ऐसे में डीए में तीन प्रतिशत तक वृद्धि होना तय माना जा रहा है।

Published on: