8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जेपी नड्डा व सीएम योगी ने किया भाजपा के नए कार्यालय का लोकार्पण, कहा 512 का है लक्ष्य

शुक्रवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में जिला कार्यालय का लोकार्पण किया।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 10 Jun 2022, 4:03 PM IST

yogi-government-to-purchase-one-lakh-sarees-for-bc-sakhi-women-worker.jpg

योगी सरकार बीसी सखियों को देगी दो-दो साड़ियों का गिफ्ट, साढ़े 22 करोड़ रुपये जारी।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्थानीय स्तर पर राजनीतिक गतिविधियों को तेज करने का प्रयास जारी है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा के नए कार्यालय का लोकार्पण किया। क्षेत्रीय कार्यालय के साथ नेताद्वय प्रदेश के सात जिलों के कार्यालय का भी लोकार्पण हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष शुक्रवार को गोरखपुर पहुंचे जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार की शाम को ही गोरखपुर पहुंच गए थे। लोकार्पण के बाद कार्यालय के सामने गरीब कल्याण जनसभा आयोजित की गई। केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के तीन हजार से अधिक कार्यकर्ताओं के बीच दोनों नेताओं ने संबोधन किया।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में 512 जिला कार्यालय बनाने का लक्ष्य रखा है। आज मुझे यह बताते भी खुशी हो रही है कि 230 कार्यालय बन चुके हैं। और 150 कार्यालयों के निर्माण कार्य चल रहे हैं। उत्तर प्रदेश में 72 कार्यालय खुलने थे, 69 खुल चुके हैं।

जनता को मिला कई योजनाओं का लाभ

भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करते हुए सीएम योगी ने कहा कि पीएम के विजन को आगे बढ़ाने के लिए 2017 में जनता ने भाजपा का समर्थन देकर भाजपा की सरकार बनवाई थी। उन्हें कई योजनाओं का लाभ भी मिला। इसके बाद 2022 में भी पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार जनता ने बनाई। जेपी नड्डा के स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए एनआईसीयू,पीआईसीयू के लिए फंड दिलाया। यूपी सरकार की टीम ने आज इंसेफलाइटिस से हो रही मौतों को 95 प्रतिशत तक कम कर दिया है।

एक जनपद एक मेडिकल की दिशा में कदम बढ़ाए आगे

सीएम योगी ने कहा कि एक जनपद एक मेडिकल की दिशा में यूपी ने कदम आगे बढ़ाए हैं। आज हर जनपद में मेडिकल कालेज का निर्माण हो रहा है।