लखनऊ

UP Vidhan Mandal Monsoon Session: यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र में अनुपूरक बजट ला सकती है योगी सरकार, यूपी कैबिनेट में इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

UP Vidhan Mandal Monsoon Session- योगी कैबिनेट में पर्यावरण, राज्य संपत्ति, बाल विकास, होमगार्ड, परिवहन, ऊर्जा, आवास व आबकारी विभाग के 10 प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Aug 2021, 8:21 PM IST
up government supplementary budget in up vidhan mandal monsoon session

लखनऊ. UP Vidhan Mandal Monsoon Session- सोमवार को यूपी कैबिनेट ने 10 प्रस्तावों को बाइसर्कुलेशन मंजूरी दे दी है। इनमें यूपी उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र की तारीख भी है। 17 अगस्त से यूपी विधानसभा का मानसून सत्र आहूत होगा। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। यूपी चुनाव को देखते हुए योगी सरकार अनुपूरक बजट लाने की तैयारी में है। यह अनुपूरक बजट योगी सरकार के कार्यकाल का आखिरी और इस वर्ष का पहला बजट हो सकता है। योगी कैबिनेट में पर्यावरण, राज्य संपत्ति, बाल विकास, होमगार्ड, परिवहन, ऊर्जा, आवास व आबकारी विभाग के 10 प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है।

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों के तेवर को देखते हुए विधानमंडल का यह सत्र सरकार के लिए काफी मुश्किल भरा हो सकता है। कानून-व्यवस्था, पंचायत चुनाव और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर सपा, बसपा और कांग्रेस पार्टी सरकार को घेरने की तैयारी में हैं।

अधूरे कामों के लिए खुल सकता है खजाना
अनुपूरक बजट के जरिए योगी सरकार कई लुभावनी नई पुरानी योजनाओं को अंजाम तक पहुंचाने की तैयारी में है। खासकर अधूरी योजनाओं के लिए सरकार खजाना खोल सकती है। इनमें एक्सप्रेस-वे, जेवर एयरपोर्ट, फिल्म सिटी व मेट्रो परियोजनाएं प्रमुख हैं। अनुपूरक बजट से लाभार्थी परक परियोजनाओं को भी परवान चढ़ाया जा सकता है।

Updated on:
2 Aug 2021, 8:21 PM IST
Published on: