लखनऊ

बेसहारा बच्चों के हक में सीएम योगी का बड़ा फैसला, आर्थिक सहायता के लिए हर माह मिलेंगे 2500 रुपये, पढ़ाई में भी मदद

UP Government to provide Financial Aid to all Orphaned Children- यूपी में शुरू की जाने वाली मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) (Mukhyamantri Bal Sewa Yojana) के अंतर्गत आर्थिक सहयोग करने वाले प्रस्ताव पर योगी सरकार ने मुहर लगा दी है।
less than 1 minute read
Aug 03, 2021
UP Government to provide Financial Aid to all Orphaned Children
UP Government to provide Financial Aid to all Orphaned Children

लखनऊ.UP Government to provide Financial Aid to all Orphaned Children. कोरोना (Corona Virus) के अलावा अन्य कारणों से अनाथ हुए बच्चों को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार सहारा देगी। यूपी में शुरू की जाने वाली मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) (Mukhyamantri Bal Sewa Yojana) के अंतर्गत आर्थिक सहयोग करने वाले प्रस्ताव पर योगी सरकार ने मुहर लगा दी है। अब 18 वर्ष से कम आयु के ऐसे बच्चे जिन्होंने कोविड-19 के अलावा अन्य कारणों से अपने दोनों माता-पिता दोनों माता या पिता में से किसी एक को खोया है, उन्होंने यूपी सरकार की ओर से 2500 रुपये प्रति माह आर्थिक सहायता के रूप में मिलेंगे। जिन्होंने बच्चे को लीगली एडॉप्च किया हो, उनके बच्चों के लिए भी यह नियम लागू होगा।

दो बच्चों को मिलेगा लाभ

योजना का लाभ एक परिवार के अधिकतम दो बच्चों को मिलेगा। इस योजना के तहत जिनकी माता तलाकशुदा हैं व जिनके माता-पिता या परिवार का मुख्य कमाने वाला जेल में है उन्हें भी आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसके अलावा नीट, क्लैट व जेईई जैसी नेशनल व स्टेट लेवल कम्पटीशन एग्जाम क्लियर करने वाले बच्चे भी इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र माने जाएंगे।

भिक्षावृत्ति या वैश्यावृत्ति में शामिल परिवार के बच्चों को भी मिलेगी मदद

वह बच्चे जिनके परिवार या माता या पिता में से कोई भिक्षावृत्ति या वैश्यावृत्ति में शामिल हो, उन्हें भी इस योजना के लाभ के दायरे में रखा गया है। सरकार ने यह फैसला किया है कि बाल श्रम, भिक्षावृत्ति, वेश्यावृत्ति से मुक्त कराये गए बच्चों को भी इस योजना के तहत लाभ दिया दिया जाएगा।

Updated on:
03 Aug 2021 09:49 am
Published on:
03 Aug 2021 09:49 am
Also Read
View All
‘बांझ कहना गंभीर अपराध नहीं!’ इलाहाबाद हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, पति और ससुराल वालों पर दर्ज केस रद्द

UP Police President Medal 2026: शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार समेत यूपी पुलिस के इन वीरों को मिलेगा राष्ट्रपति पदक, स्वतंत्रता दिवस पर होगा सम्मान

‘शिक्षकों की कमी से भड़के छात्र!’ सड़कों पर उतरे बच्चे, जाम में फंसे मंत्रीजी ने सुनी समस्या

Mayawati News: 2007 का फॉर्मूला फिर दोहराएंगी मायावती? दलित वोट के साथ ब्राह्मणों पर नजर, बसपा ने 2027 के लिए साफ किया अपना प्लान

‘4200 करोड़ के प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार!’ लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे मामला हाईकोर्ट पहुंचा, केंद्र-यूपी सरकार से जवाब तलब