लखनऊ

11 चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, छह जिलों में नए सीएमओ की तैनाती

UP Government ने 11 चिकित्सा अफसरों के तबादले किए हैं। छह जिलों में नए CMO की तैनाती की है।

less than 1 minute read
May 02, 2021
11 चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, छह जिलों में नए सीएमओ की तैनाती
11 चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, छह जिलों में नए सीएमओ की तैनाती

लखनऊ. Eleven Medical Officers Transfer. उत्तर प्रदेश सरकार (UP Government) ने 11 चिकित्सा अफसरों के तबादले किए हैं। छह जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) की तैनाती की है। यूपी सरकार के शासनादेश के अनुसार, कानपुर नगर, गोंडा, संतकबीरनगर, इटावा, सिद्धार्थनगर व एटा में नए सीएमओ तैनात किए गए हैं।

इन जिलों में तैनात किए गए सीएमओ

तबादला सूची में डॉ. अरविन्द कुमार गर्ग को सीएमओ एटा से मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय मैनपुरी बनाया गया है। डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी को सीएमओ एटा बनाया गया है। वह अपर मुख्य चिकित्साधिकारी आगरा के पद पर तैनात थे। वहीं डॉ. राधे श्याम केसरी को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी भदोही से सीएमओ गोंडा, डॉ. अजय सिंह गौतम सीएमओ गोंडा से वरिष्ठ परामर्शदाता संयुक्त चिकित्सालय चकिया चंदौली बनाया गया है। इसी तरह डॉ. इन्द्रविजय विश्वकर्मा को सीएमओ सिद्धार्थनगर से सीएमओ संतकबीर नगर बनाया गया है।

संतकबीरनगर से डॉ. हरगोविन्द सिंह को सीएमओ अयोध्या के जिला अस्पताल में वरिष्ठ परामर्शदाता बनाया गया है। डॉ. एनएस तोमर को सीएमओ इटावा से संयुक्त निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण चित्रकूट धाम बनाया गया है। डॉ. संदीप चौधरी को सीएमओ सिद्धार्थनगर बनाया गया है। डॉ. भगवान दास बिरोहिया को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एटा से सीएमओ इटावा व डॉ. अनिल कुमार मिश्र को सीएमओ कानपुर नगर से संयुक्त निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण देवीपाटन मंडल गोंडा बनाया गया है। डॉ. नेपाल सिंह को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी गौतमबुद्धनगर से सीएमओ कानपुर नगर बनाया गया है।

Published on:
02 May 2021 09:13 am
Also Read
View All
UP में ओला-ऊबर जैसी कंपनियों नहीं चलेगी मनमानी; ड्राइवर ने बुकिंग कैंसिल की तो लगेगा जुर्माना, नई एग्रीगेटर पॉलिसी में सरकार ने बनाए सख्त नियम

‘जो कभी राम मंदिर के पक्ष में नहीं थे, वे राजनीति कर रहे’, चढ़ावा चोरी मामले पर अनुराग ठाकुर ने विपक्ष को घेरा, कांग्रेस बोली- इस लूट के जिम्मेदार PM मोदी

अयोध्या राम मंदिर दान मामले में SIT गठन पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, कहा- संतों की जांच होगी, अफसरों की नहीं?

Lucknow News: ट्रेन में सीट नहीं मिली तो यात्री ने फैलाई बम की झूठी सूचना, इधर-उधर भागने लगे लोग, मचा हड़कंप

Ram Mandir Scam: आगे-आगे देखिए होता है क्या? राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर अखिलेश ने लगाए गंभीर आरोप, शिवपाल बोले- निष्पक्ष जांच हो