लखनऊ

नए साल पर इन तीन श्रेणी के लोगों को दोगुनी पेंशन देगी योगी सरकार, एक लाख 81 हजार लोगों को फायदा

नए साल पर प्रदेश सरकार दिव्यांगों, बुजुर्गों और निराश्रित महिलाओं को तोहफा देने जा रही है। तीनों श्रेणियों के पेंशनधारियों को दोगुनी पेंशन मिलने से यूपी के एक लाख 81 हजार लोगों को फायदा मिलेगा। चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 की अंतिम तिमाही जनवरी से मार्च में दोगुनी पेंशन नए साल से मिलना शुरू हो जाएगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Dec 2021, 10:32 AM IST
UP Government will Give Double amount Pension to These People
UP Government will Give Double amount Pension to These People

लखनऊ. नए साल पर प्रदेश सरकार दिव्यांगों, बुजुर्गों और निराश्रित महिलाओं को तोहफा देने जा रही है। तीनों श्रेणियों के पेंशनधारियों को दोगुनी पेंशन मिलने से यूपी के एक लाख 81 हजार लोगों को फायदा मिलेगा। चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 की अंतिम तिमाही जनवरी से मार्च में दोगुनी पेंशन नए साल से मिलना शुरू हो जाएगा। इसे लेकर शासनादेश जारी हो गया है। उक्त शासनादेश के जिला प्रोबेशन कार्यालय, जिला समाज कल्याण विभाग व जिला दिव्यांगजन अधिकारी कार्यालय में आ गया है। तीनों विभाग के अधिकारी व कर्मचारी पेंशनधारियों योजना का लाभ दिलाने के लिए डाटाबेस तैयार किया गया है। पहले जो पेंशन 500-500 रुपये की मिलती थी, वह अब दोगुनी होकर मिलेगी।

दिव्यांगजन पेंशन योजना- दिव्यांगजन पेंशन योजना में पेंशनधारियों को 500 रुपये पेंशन मिलता था। लेकिन अब इन सभी को एक हजार रुपये प्रति माह के हिसाब से पेंशन मिलेगी। योजना का लाभ उन्हें मिलेगा जिन्होंने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर लिया हो और न्यूनतम 40 प्रतिशत की दिव्यांगता हो।

निराश्रित महिला योजना- इस योजना में 50 हजार से अधिक पेंशनधारक हैं, जिनकी तिमाही के हिसाब से बढ़ी पेंशन मार्च से मिलेगी। पहले इन्हें 500 रुपये मिलते थे, अब एक हजार रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।

वृद्धावस्था पेंशन योजना- सामाजिक सुरक्षा के अर्न्तगत निराश्रित वृद्धजनों को उनके भरण पोषण हेतु वृद्धावस्था पेंशन योजना लागू की गयी है, जिसमें 60 वर्ष से अधिक आयु के निराश्रित वृद्धजनों को निम्न मानकों/शर्तो के अर्न्तगत पेंशन प्रदान करने की योजना है। योजना में 1 लाख 3 हजार 286 पेंशनधारक है। इनकों अब तक 500 रुपये प्रति माह मिलते थे, अब एक हजार रुपये प्रति माह मिलेंगे।

Updated on:
31 Dec 2021, 10:32 AM IST
Published on: