2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SSG CGL Exam 2022: अप्रैल में होगी एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा, नोटिफिकेशन जारी, आवेदन शुरू

यूपी सरकार विधानसभा चुनाव से पहले कई पदों पर भर्ती करने जा रही है। इसी क्रम में कर्मचारी चयन आयोग ( SSG CGL Exam 2022 ) के लिए भर्ती शुरू कर दी गई है। आयोग ने इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 23 जनवरी, 2022 तक शुरू किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 26 Dec 2021, 1:24 PM IST

SSC CGL Exam Notification 2022 Update

SSC CGL Exam Notification 2022 Update

लखनऊ.SSG CGL Exam 2022. यूपी सरकार विधानसभा चुनाव से पहले कई पदों पर भर्ती करने जा रही है। इसी क्रम में कर्मचारी चयन आयोग (SSC CGL) सीजीएल परीक्षा के लिए भर्ती शुरू कर दी गई है। आयोग ने इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 23 जनवरी, 2022 तक शुरू किया है। रेलवे, वित्त, सीएजी, सूचना प्रौद्योगिकी सहित अनेक विभागों में अलग-अलग पदों पर भर्ती निकली है। सीजीएल टियर-1 की परीक्षा अप्रैल में होगी। वहीं टियर-2 और टियर-3 की परीक्षा की तारीख बाद में घोषित की जाएगी।

यह भी पढ़ें: UPSC IFS Main Exam: फरवरी में आयोजित होगी परीक्षा, आवेदन फॉर्म जारी

इन पदों के लिए भर्ती

कर्मचारी चयन आयोग ने सीजीएल परीक्षा 2021 के तहत असिस्टेंट अफसर, असिस्टेंट सेक्शन अफसर, असिस्टेंट एकाउंट अफसर, असिस्टेंट इनफॉर्मेशन अफसर, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, ऑडिटर, टैक्स असिस्टेंट, आदि पदों पर भर्ती निकली है। इसी के साथ इसमें महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: 52 लाख विद्यार्थियों ने कराया रजिस्ट्रेशन, जानें कब होगी यूपी बोर्ड परीक्षा

शैक्षणिक योग्यता

एसएससी सीजीएल परीक्षा (SSC CGL Exam) के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएट डिग्री मांगी गई है। पोस्ट के अनुसार शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा तय की जाएगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में अधिकतम छूट रहेगी।

यह भी पढ़ें: जल्द जारी होगा यूपीएसएसएसी लेखपाल भर्ती का नोटिफिकेशन, जानें किन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत

आवेदन शुल्क

जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 100 रुपये का भुगतान आवेदन शुल्क के तौर पर देना होगा। अन्य कैटेगरी के उम्मीदवारों से शुल्क नहीं लिया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश