लखनऊ

तलाकशुदा महिलाओं को 6000 रुपये सालाना देगी सरकार, पत्नियों को छोड़ने वाले हिंदू पतियों के खिलाफ भी कानून लाएंगे सीएम योगी

- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पति से पीड़ित हिंदू और मुस्लिम महिलाओं को आर्थिक मदद का किया एलान- कहा, ट्रिपल तलाक से पीड़ित महिलाओं का मुकदमा भी लड़ेगी सरकार, पत्नियों को छोड़ने वाले हिंदू पतियों के कानून लाने की तैयारी में योगी सरकार
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Sep 2019, 1:12 PM IST
up government
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में तीन तलाक प्रभावित महिलाओं से संवाद कर रहे थे

लखनऊ. तलाकशुदा महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी घोषणा की है। वह चाहे हिंदू महिला हो या फिर मुसलमान, सभी को राज्य सरकार 6000 रुपये प्रतिवर्ष यानी कि 500 रुपए प्रतिमाह की आर्थिक सहायता देगी। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में तीन तलाक प्रभावित महिलाओं से संवाद कर रहे थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ट्रिपल तलाक से पीड़ित महिलाओं की तरह हिंदू परित्यक्ता महिलाओं को भी सरकार न्याय दिलाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे हिंदू पतियों को दंडित करने के लिए कानून बनाएगी, जो एक शादी कर दूसरी महिला के साथ रह रहे हैं।

पीड़ित महिलाओं का मुकदमा लड़ेगी सरकार
तीन तलाक प्रभावित महिलाओं से संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार ट्रिपल तलाक से पीड़ित महिलाओं का मुकदमा लड़ेगी। सरकार जहां उन्हें प्रतिवर्ष 6000 रुपए की सहायता राशि देगी। साथ ही इन महिलाओं को आवास, बच्चों की पढ़ाई, स्कॉलरशिप और आयुष्मान योजना का लाभ भी दिलाना चाहिये। इसके अलावा ऐसी महिलाओं के कल्याण के लिए अलग से विशेष योजना बनाई जानी चाहिए।

Published on:
Also Read
View All
‘उत्तर प्रदेश में 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम गायब’, CM योगी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार; अजय राय बोले- जांच होनी चाहिए

‘गांधी परिवार डरने वाला नहीं है’, सोनिया गांधी की किताब पर BJP के हमलों का अराधना मिश्रा ने दिया जवाब; जानिए क्या कहा

‘6 तारीख को क्यों नहीं गए?’: अखिलेश के राम मंदिर जाने की टाइमिंग पर बीजेपी अध्यक्ष ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा

यूपी चुनाव 2027: आगरा में 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीती थीं सभी 9 सीटें, अब विपक्ष के सामने वापसी की चुनौती; जानें 9 सीटों का पूरा गणित

‘ऊपर से दिखावटी लड़ाई, अंदर मिलकर काट रहे मलाई’, लिंक एक्सप्रेसवे के टेंडर पर अखिलेश यादव ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप