लखनऊ

बाढ़ से बचने के लिए सुबह-शाम करें नदियों की पूजा, योगी के मंत्री का सुझाव

- उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री हैं महेंद्र सिंह- कहा- हिंदू परम्परा में नदियों को मानते हैं देवी

less than 1 minute read
Jul 14, 2020
बाढ़ से बचने के लिए सुबह-शाम करें नदियों की पूजा, योगी के मंत्री का सुझाव
बाढ़ से बचने के लिए सुबह-शाम करें नदियों की पूजा, योगी के मंत्री का सुझाव

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में घाघरा नदी उफान पर चल रही हैं। कई और नदियों का तेजी से जलस्तर बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लोगों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिये हैं, वहीं योगी सरकार में जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने नदियों की पूजा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने अपने फील्ड अपसरों को निर्देश दिये हैं कि तटबंधीय इलाकों में 24 घंटे कैंप लगाकर निगरानी करने के अलावा उन्हें सुबह-शाम नदियों की पूजा कर उन्हें फूल भी अर्पित करने चाहिए। मंत्री का मानना है कि इस तरह की नियमित पूजा से बाढ़ कम होगी।

उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने बताया कि नदियों की पूजा कोई नहीं परंपरा नहीं है। नदियों के आसपास रहने वाले ग्रामीण भी लंबे समय से ऐसा करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू परंपरा में नदियों को देवी के तौर पर मानते हैं और उनकी पूजा भी की जाती है। बाढ़ पर काबू करने के लिए फील्ड स्टाफ को भी ग्रामीणों की ही तरह नदियों की पूजा करनी चाहिए।

Updated on:
14 Jul 2020 02:46 pm
Published on:
14 Jul 2020 01:39 pm
Also Read
View All
UP में ओला-ऊबर जैसी कंपनियों नहीं चलेगी मनमानी; ड्राइवर ने बुकिंग कैंसिल की तो लगेगा जुर्माना, नई एग्रीगेटर पॉलिसी में सरकार ने बनाए सख्त नियम

‘जो कभी राम मंदिर के पक्ष में नहीं थे, वे राजनीति कर रहे’, चढ़ावा चोरी मामले पर अनुराग ठाकुर ने विपक्ष को घेरा, कांग्रेस बोली- इस लूट के जिम्मेदार PM मोदी

अयोध्या राम मंदिर दान मामले में SIT गठन पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, कहा- संतों की जांच होगी, अफसरों की नहीं?

Lucknow News: ट्रेन में सीट नहीं मिली तो यात्री ने फैलाई बम की झूठी सूचना, इधर-उधर भागने लगे लोग, मचा हड़कंप

Ram Mandir Scam: आगे-आगे देखिए होता है क्या? राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर अखिलेश ने लगाए गंभीर आरोप, शिवपाल बोले- निष्पक्ष जांच हो