लखनऊ

UP Jila Panchayat Adhyaksh Result Live: बीजेपी की मिली बड़ी जीत, गढ़ में हारी सपा, देखें पूरी लिस्ट

UP Jila Panchayat Adhyaksh Result Live. चुनाव से पूर्व मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी व समाजवादी पार्टी में माना जा रहा था, लेकिन अंत में नतीजे एकतरफा आए और सत्ता पक्ष को बड़ी जीत हासिल हुई।

2 min read
Jul 03, 2021
UP Jila panchayat Adhyaksh Result
UP Jila panchayat Adhyaksh Result

लखनऊ. UP Jila Panchayat Adhyaksh Result Live. उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 के सेमीफाइनल माने जा रहे जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के परिणाम शनिवार को घोषित हो गए। चुनाव से पूर्व मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी व समाजवादी पार्टी में माना जा रहा था, लेकिन अंत में नतीजे एकतरफा आए और सत्ता पक्ष को बड़ी जीत हासिल हुई। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों ने समाजवादी पार्टी को उनके ही गढ़ मैनपुरी, रामपुर, बदायूं में हरा दिया। वहीं प्रमुख सीटें लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, कन्नौज में भी भाजपा का कब्जा रहा। तो कांग्रेस के किले रायबरेली में भी भाजपा प्रत्याशी ने अपना परचम लहराया।

अपना दल एस व निर्दलीय भी जीतें-

इसके अतिरिक्त भजपा की गठबंंधन पार्टी अपना दल (एस) को भी दो में से एक सीट पर सफलता मिली। चुनावों में भाजपा को निर्दलीयों का खूब समर्थन मिला। इस कारण जिन जिलों में सपा के अधिकतम सदस्य थे वहां भी भाजपा समर्थित प्रत्याशी विजयी रहे। जौनपुर में बाहुबली बसपा के पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह ने जीत हासिल की। वीवीआईपी जिले रायबरेली में भाजपा प्रत्याशी रंजना चौधरी को जीत मिली। मुलायम सिंह यादव के गढ़ मैनपुरी में भाजपा की प्रत्याशी अर्चना भदौरिया ने जीत दर्ज की। कानपुर देहात में भी निर्दलीय नीरज रानी ने जीत हासिल की है।

इन्हें मिली जीत-

गाजीपुुर- बीजेपी की सपना सिंह जीतीं
मिर्जापुर- भाजपा के राजू कन्नौजिया जीतें
बदायूं- भाजपा की वर्षा यादव
फतेहपुर- भाजपा के अभयप्रताप सिंह विजयी

मथुरा - भाजपा के किशन चौधरी

उन्नाव - भाजपा के शकुन सिंह जीत गई हैं
सीतापुर - भाजपा की श्रद्धा सागर जीतीं

बाराबंकी - भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजरानी रावत

फर्रुखाबाद - भाजपा समर्थित जिला पंचायत अध्यक्ष निर्दलीय प्रत्याशी मोनिका यादव

मैनपुरी- भाजपा प्रत्याशी अर्चना भदौरिया की जीत

महोबा- भाजपा समर्थित जय प्रकाश अनुरागी ने

सोनभद्र - अपना दल-एस की राधिका पटेल जीतीं

कानपुर नगर- भाजपा की स्वप्निल वरुण जीतीं

कानपुर देहात- निर्दलीय नीरज रानी जीतीं

सिद्धार्थनगर - भाजपा प्रत्याशी शीतल सिंह जीतीं
कन्नौज - भाजपा प्रत्याशी प्रिया शाक्य को मिली जीत

सीतापुर- भाजपा की श्रद्धा सागर
प्रतापगढ़- जनसत्ता दल की माधुरी पटेल जीतीं

सुलतानपुर - भाजपा की उषा सिंह को मिली जीत

चंदौली- बीजेपी के दीनानाथ शर्मा जीते

आजमगढ़- सपा के विजय यादव
अमेठी- भाजपा प्रत्याशी राजेश अग्रहरि की जीत
रामपुर- भाजपा की ख्याली राम लोधी जीते
शामली- बीजेपी की मधु गुर्जर जीतीं

22 पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए थे-
75 में से 22 पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए थे, जिनमें से केवल एक में सपा समर्थित प्रत्याशी को जीत हासिल हुई। बची 53 सीटों के लिए शनिवार सुबह 11 बजे से वोटिंग शुरू हुई, जो तीन बजे तक चली। बहुजन समाज पार्टी ने पहले ही चुनाव से कदम पीछे खींच लिए थे। कांग्रेस मैदान में डटी रही, लेकिन एक भी सफलता हाथ न लगी।इस बीच सभी जिलों के कलेक्ट्रेट दफ्तरों में भारी पुलिस फोर्स तैनात रही। पारदर्शिता के लिए हाईकोर्ट के निर्देश पर सभी मतदान स्थलों में सीसीटीवी कैमरे का पहरा रहा। बावजूद इसके कई जिलों से शिकायतें आईं।

Published on:
03 Jul 2021 05:19 pm