लखनऊ

UP Lok sabha By Election 2022 : सस्पेंस खत्म सपा उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, जानें इन मशहूर उम्मीदवारों के नाम

UP Lok sabha By Election 2022 लोकसभा उपचुनाव के लिए नामांकन का सोमवार को आखिरी दिन था। सभी पार्टियों के उम्मीदवारों के नाम का खुलासा हो गया। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों के नामों पर जो सस्पेंस था आज वो खत्म हो गया। जानें नाम

2 min read
Jun 06, 2022
धारा 144 का हवाला देते हुए प्रशासन ने कहा, नहीं दी जा सकती धरने की अनुमति

लोकसभा उपचुनाव के लिए नामांकन का सोमवार को आखिरी दिन था। सभी पार्टियों के उम्मीदवारों के नाम का खुलासा हो गया। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों के नामों पर जो सस्पेंस था आज वो खत्म हो गया। आजमगढ़ से सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के भाई धर्मेंद्र यादव चुनाव लड़ रहे हैं। तो रामपुर से तंजीम फातिमा नहीं आजम खान के बेहद करीबी आसिम रजा ने पर्चा भरा है। उधर कांग्रेस ने उपचुनाव न लड़ने का ऐलान कर सबको चौंका दिया। इस पर सफाई देते हुए कांग्रेस ने कहाकि, हाल के विधानसभा परिणामों को देखते हुए, 2024 के लोकसभा चुनाव को मजबूती से लड़ने के लिए पुनर्निर्माण सबसे पहले महत्वपूर्ण है। अब इन दोनों उपचुनाव पर सबकी नजर रहेगी। बसपा रामपुर से उपचुनाव नहीं लड़ रही है पर आजमगढ़ में अपना मजबूत प्रत्याशी खड़ा किया है।

23 जून को मतदान होगा

चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश की रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए अधिसूचना 30 मई को जारी की थी। नामांकन दाखिल करने की आज आखिरी तारीख है। इन दोनों सीटों पर 23 जून को मतदान होगा। 26 जून उपचुनाव का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।

सपा के लिए नाक का सवाल

इस वक्त भाजपा और सपा पार्टी के लिए आजमगढ़ और रामपुर का चुनाव नाक का सवाल हो गया है। आजमगढ़ लोस सीट अखिलेश यादव और रामपुर लोस सीट आजम खान के यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में जीत दर्ज करने के बाद से रिक्त है।

भाजपा-सपा में मुकाबला

तो उपचुनाव में अब ऐसी स्थिति बन रही है कि, रामपुर में आसिम रजा को चुनौती देंगे भाजपा के पूर्व विधान परिषद सदस्य घनश्याम लोधी। बसपा ने यहां से कोई उम्मीदवार नहीं घोषित किया है। आजमगढ़ उपचुनाव में जबरदस्त लड़ाई होगी। बसपा ने मुस्लिम-दलित वोटों को ध्यान में रखते हुए आजमगढ़ से शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली को मैदान में उतारा है। तो भाजपा ने लोकप्रिय भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ को मैदान में उतारकर दांव चला है।

Published on:
06 Jun 2022 04:32 pm
Also Read
View All