यूपी में लोकसभा उपचुनाव होने जा रहे हैं। आजमगढ़ लोकसभा और रामपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए आज नामांकन की अंतिम तारीख है। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों का इंतजार हो रहा था पर इन उम्मीदवारों के नाम का खुलासा हो गया है। पर कांग्रेस की खामोशी पर सबकी नजर थी। आज कांग्रेस ने साफ-साफ कह दिया कि, वह आजमगढ़ और रामपुर उपचुनाव नहीं लड़ेगी। अपने उम्मीदवारों को नहीं उतारेगी। इस बात की लोगों का उम्मीद नहीं थी। इस पर सफाई देते हुए कांग्रेस ने कहाकि, हाल के विधानसभा परिणामों को देखते हुए, 2024 के लोकसभा चुनाव को मजबूती से लड़ने के लिए पुनर्निर्माण सबसे पहले महत्वपूर्ण है। इसलिए हम पहले पार्टी मजबूत करेंगे फिर चुनाव लड़ेंगे। रामपुर से बसपा ने भी चुनाव नहीं लड़ने का मन बनाया है। बसपा ने भी कहा है पहले पार्टी मजबूत करेंगे फिर मुकाबले में आएंगे।