लखनऊ

कोविड टेस्टिंग के बाद अब कोरोना वैक्सीनेशन में भी उत्तर प्रदेश ने बनाया रिकॉर्ड

- एक दिन में पांच लाख से ज्यादा को लगा कोरोना टीका (Corona vaccination)- बुधवार को 6,023 हुए संक्रमित
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Apr 2021, 6:57 PM IST
Jay Pratap Singh
Jay Pratap Singh

पत्रिका न्यूज नेटवर्क.
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कोरोना (lucknow corona news today) का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। बुधवार को आए छह हजार से ज्यादा नए मामलों ने बीते छह से सात महीनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया, लेकिन योगी सरकार कोरोना वैक्सीनेशन के मामले में भी नया कीर्तिमान गढ़ रही है। एक दिन में 5,01599 वैक्सीनेशन कर यूपी नंबर एक पर आ गया है। अब तक 65,00,506 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। वैक्सीन की दूसरी डोज़ अब तक 11,66,323 लोगों को लगाई जा चुकी है।

कोविन पोर्टल (Co-win portal) पर भी यूपी पहले स्थान पर है। वहीं महाराष्ट्र और राजस्थान दूसरे व तीसरे स्थान पर है। कोरोना टेस्टिंग अब तक 3,57,54,807 सैम्पल की जांच की गई) के मामले में पहले से ही उत्तर प्रदेश पूरे देश में नंबर एक पर बरकरार है। बढ़ते संक्रमण के बीच कोरोना वैक्सीनेशन में प्रदेश का टॉप पर आना एक सकारात्मक खबर है।

वैक्सीन पर जोर जरूरी-
कोरोना के खिलाफ वैक्सीन रूपी इस सबसे कारगर हथियार के ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल से संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सकता है। यूपी सरकार लगातार वैक्सीनेशन के लिए लोगों को प्रोत्साहित कर रही है। सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क तो निजी अस्पतालों में ढाई सौ रुपए में वैक्सीन लगाई जा रही है।

Published on: