लखनऊ

‘समाजवादी पार्टी का सत्यानाश तय’, CM योगी के मंत्री अनिल राजभर ने अखिलेश पर निकाली भड़ास

उत्तर प्रदेश के मंत्री अनिल राजभर (UP Minister Anil Rajbhar) ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Samajwadi Party President Akhilesh Yadav) के हालिया बयानों पर तीखा पलटवार किया है। अनिल राजभर (Anil Rajbhar) ने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) का सत्यानाश तय है।
2 min read
Jun 28, 2026
UP minister Anil Rajbhar
यूपी के मंत्री अनिल राजभर (फाइल फोटो-पत्रिका)

Anil Rajbhar Comments Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Samajwadi Party Chief Akhilesh Yadav) द्वारा अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी (Ayodhya Ram Mandir Donation Theft) मामले एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव- 2027 (Uttar Pradesh Assembly Elections) पर दिए गए बयान को लेकर प्रदेश के मंत्री अनिल राजभर ने प्रतक्रिया दी है। प्रयागराज में अखिलेश यादव द्वारा की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद अनिल राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव कुछ भी कर लें, लेकिन 2027 के विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) में समाजवादी पार्टी का सत्यानाश निश्चित है।

मंत्री बोले- अखिलेश जनता को गुमराह कर रहे

यूपी के मंत्री अनिल राजभर ने अखिलेश के बयान पर कहा- चुनाव कौन कराता है? संविधान और आरक्षण की बात कहां तय होती है? ये सब सदन में तय होता है और चुनाव कराने का जिम्मा चुनाव आयोग का है। अखिलेश यादव जानबूझकर जनता को गुमराह कर रहे हैं या उन्हें अपने ज्ञान को बढ़ाने की जरूरत है।

राजभर ने अखिलेश को बताया ‘सीजनल सनातनी’

अनिल राजभर ने अखिलेश यादव को ‘सीजनल सनातनी’ बताया। राजभर ने कहा कि चुनाव नजदीक आने पर ये लोग सनातन धर्म की बात करने लगते हैं। उन्होंने कहा कि आज ‘सीजनल सनातनी’ बनने का दिखावा कर रहे हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश की जनता इनके चक्कर में पड़ने वाली नहीं है। साल 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद जनता उनके असली चेहरे से पूरी तरह वाकिफ हो चुकी है। इसी कारण भाजपा लगातार चुनाव जीत रही है।

अखिलेश ने क्या कहा?

प्रयागराज में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव ने अयोध्या राम मंदिर दानपात्र चोरी मामले पर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि असली संतों की बात नकली संतों तक पहुंचने में समय लगता है। सपा प्रमुख ने दावा किया कि भाजपा के शब्दकोश में न धर्म है और न शर्म। उन्होंने बीजेपी की राजनीति को ‘4C मॉडल’ (चंदा, चोरी, चतुराई और चालाकी) बताया।

अखिलेश यादव ने इसके पहले अयोध्या को धार्मिक नगरी, बल्कि भारतीय संस्कृति, सभ्यता और आध्यात्मिक चेतना का केंद्र बताया था। अखिलेश ने अयोध्या को आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि सपा सनातन धर्म की रक्षा चाहती है, लेकिन इसके नाम पर गोरखधंधा नहीं चलने देगी। अखिलेश यादव के बयानों पर बीजेपी नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। सीएम योगी आदित्यनाथ भी अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया दे चुके हैं।

Updated on:
28 Jun 2026 09:13 pm
Published on:
28 Jun 2026 09:12 pm