13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अखिलेश यादव बोले – भाजपा वालों की निगाहें ‘नेशन’ पर नहीं ‘डोनेशन’ पर, इन्होंने निकाला 4C मॉडल

BJP Donation First Politics : प्रयागराज पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर बोला बड़ा हमला। राम मंदिर चढ़ावा विवाद, पेपर लीक और खराब स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर उठाए गंभीर सवाल। जानिए पूरी खबर।
2 min read
Google source verification
op rajbhar targets sp over land grab allegations akhilesh yadav remark up politics

ओपी राजभर का अखिलेश यादव को लेकर बयान। फोटो सोर्स-पत्रिका न्यूज

प्रयागराज।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राम मंदिर चढ़ावा विवाद, पेपर लीक और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। दो दिवसीय दौरे पर प्रयागराज पहुंचे अखिलेश ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भाजपा अब ‘नेशन फर्स्ट’ नहीं बल्कि ‘डोनेशन फर्स्ट’ की राजनीति कर रही है।

राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं का जिक्र करते हुए अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने अयोध्या में चल रहे कथित ‘गोरखधंधे’ को उजागर किया, जिसके बाद सच्चाई सामने आई। उन्होंने आरोप लगाया कि आस्था और श्रद्धा के साथ खिलवाड़ किया गया है।

अखिलेश ने समझाया 4C मॉडल

सपा प्रमुख ने भाजपा पर निशाना साधते हुए अपना ‘4C मॉडल’ भी पेश किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीति चंदा, चोरी, चतुराई और चालाकी पर आधारित है। उन्होंने कहा कि भगवान राम के मंदिर को लेकर जिस तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं, उसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।

अखिलेश यादव ने कहा कि कई न्यूज चैनल राम मंदिर चढ़ावा मामले पर चर्चा कर रहे हैं, लेकिन इस बहस के बीच पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दों को दबाया नहीं जाना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र में होने वाली टीईटी परीक्षा का पेपर भी लीक हो गया है और उत्तर प्रदेश में हुए पेपर लीक मामले पर भाजपा अब तक कोई जवाब नहीं दे पाई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक को लेकर सवाल उठाने वालों पर दबाव बनाया जा रहा है। प्रयागराज में विरोध प्रदर्शन के बाद कोचिंग संस्थानों को सील करने की कार्रवाई का जिक्र करते हुए उन्होंने सरकार की मंशा पर भी सवाल खड़े किए।

लखनऊ अग्निकांड पर भी उठाए सवाल

लखनऊ में हाल ही में हुए अग्निकांड का जिक्र करते हुए अखिलेश ने कहा कि यदि पर्याप्त अग्निशमन संसाधन उपलब्ध होते तो इतनी बड़ी घटना नहीं होती। उनका दावा था कि आग से ज्यादा लोगों की मौत धुएं के कारण दम घुटने से हुई।

डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक पर निशाना साधते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग खुद ‘बीमार’ हो चुका है। उन्होंने सरकार से प्रदेश के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की वास्तविक स्थिति बताने की मांग की। अखिलेश ने दावा किया कि गोरखपुर में 77 में से केवल 9 पीएचसी ही संचालित हैं।

सनातन धर्म के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी भी सनातन धर्म की रक्षा चाहती है, लेकिन धर्म की आड़ में किसी भी तरह का भ्रष्टाचार या गोरखधंधा स्वीकार नहीं किया जा सकता।

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि पिछले दस वर्षों में सरकार ने सुनियोजित तरीके से घोटाले किए हैं और पेपर लीक उसी का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि भाजपा बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीन पर स्थिति बिल्कुल अलग दिखाई देती है।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग