12 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अतीक के बेटे के एक्सीडेंट का वीडियो: डिवाइडर से टकरा हवा में उछली क्रेटा, आखिरी बार अबान बोला- मुझे बचा लो

Abaan Ahmed Car Accident : अतीक के बेटे अबान के एक्सीडेंट का LIVE वीडियो आया सामने। डिवाइडर से टकराकर हवा में उछली क्रेटा। जानिए कैसे भाई अली से जेल में मिलने जा रहे अबान की कार दुर्घटनाग्रस्त हुई और कैसे बंद भाई पैरोल पर जनाजे में पहुंचे।
2 min read
Google source verification
jhansi atiq ahmed son abaan car accident jhansi atiq ahmed son abaan car accident

Atiq Ahmed son Abaan: उत्तर प्रदेश के झांसी में हुए सड़क हादसे का लाइव वीडियो सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि यह वही कार है, जिसमें माफिया अतीक अहमद का सबसे छोटा बेटा अबान अहमद सवार था। यह हादसा उस वक्त हुआ था जब माफिया अतीक अहमद का सबसे छोटा बेटा अबान अहमद अपने बड़े भाई अली से मिलने झांसी जेल जा रहा था।

कार के डैशबोर्ड कैमरे में रिकॉर्ड हुआ हादसा

पूंछ थाना क्षेत्र के ग्राम खिल्ली के पास हाईवे पर आगे चल रही अबान की तेज रफ्तार सफेद क्रेटा कार अचानक बेकाबू होकर सीधे डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी हवा में कई फीट उछल गई और उसका अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। दावा किया जा रहा है कि यह पूरी वारदात पीछे चल रही एक कार के डैशबोर्ड कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, पत्रिका इस वीडियो की पु‌ष्टि नहीं करता है।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि आगे चल रही क्रेटा अचानक अनियंत्रित हो जाती है और सड़क के डिवाइडर से जा टकराती है। टक्कर इतनी तेज होती है कि कार कई फीट हवा में उछलकर सड़क पर गिरती है। हादसे में क्रेटा का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाता है। दुर्घटना के तुरंत बाद पीछे चल रही कार रुकती है।

6 अगस्त को हुई थी अबान की मौत

गौरतलब है कि 6 अगस्त को उत्तर प्रदेश के झांसी में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की मौत हो गई थी। इस भीषण दुर्घटना में अबान के साथ कार चला रहे उसके दोस्त की भी जान चली गई, जबकि गाड़ी में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार से बाहर निकाले जाने के बाद तड़पते हुए अबान के मुंह से निकले आखिरी शब्द थे कि मेरा नाम अबान है… मुझे बचा लो। इसके दो मिनट बाद ही उसकी सांसें थम गईं।

हादसे के बाद अबान के शव को प्रयागराज लाया गया और कसारी-मसारी कब्रिस्तान में पिता अतीक अहमद और चाचा अशरफ की कब्रों के पास ही सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जेल में बंद उसके दोनों बड़े भाइयों उमर और अलीको पैरोल पर कड़ी सुरक्षा के बीच लाया गया था। वहीं फरार मां इस

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग