10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौत से लड़ रहे अबान के दोनों दोस्त;  उमर का फेफड़ा फटा तो जैद की दिमागी हालत बिगड़ी, भाई अहजम ने कब्रों पर पढ़ी फातेहा

Atiq Ahmed Son Abaan Death Case Update: अतीक अहमद के बेटे अबान को सुपुर्द-ए-खाक किए जाने के बाद उसके दोस्त उमर और जैद की हालत ने परिवार की चिंता बढ़ा दी है। हादसे में घायल दोनों दोस्तों को लेकर नया अपडेट सामने आया है।
2 min read
Google source verification
Atiq Ahmed Son Abaan Death Case Update,  Atiq Ahmed Son Abaan's Friends Critical

अतीक के बेटे अबान के दोस्तों की हालत नाजुक (पत्रिका फाइल फोटो)

Mafia Atiq Son Aban Death Case Row: माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत के बाद घायल हुए उसके दोस्त उमर और जैद की हालत अब बेहद नाजुक हो गई है। 8 अगस्त को अबान को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया था। घायल उमर का इलाज प्रयागराज के आशुतोष अस्पताल में चल रहा था। जानकारी के मुताबिक उसकी 3 पसलियां टूट गई हैं, हाथ-पैर में फैक्चर है और फेफड़ा फटने की बात भी सामने आ रही है।

इलाज के लिए दोनों दिल्ली शिफ्ट

शनिवार शाम को उमर की तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उसे तुरंत दिल्ली के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया जहां रविवार को उसका ऑपरेशन हुआ है। वहीं दूसरे घायल जैद की भी हालत चिंताजनक बनी हुई है। रविवार सुबह तबीयत बिगड़ने पर उसे भी शहर के अमन अस्पताल से दिल्ली के मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया है। जैद की 2 पसलियां टूटी हैं, एक हाथ और दोनों पैर फैक्चर हैं। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण वह अजीब हरकतें कर रहा है। वहीं कार में सवार तीसरे दोस्त फारुख अहजम की हालत ठीक है और उसका इलाज करेली के अस्पताल में चल रहा है।

अहजम ने कब्रों पर पढ़ी फातेहा

रविवार को अबान का बड़ा भाई अहजम अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ एक बार फिर कसारी-मसारी कब्रिस्तान पहुंचा और अपने भाई की कब्र पर फातेहा पढ़ी। अहजम ने अबान के साथ ही अपने पिता अतीक अहमद भाई असद और चाचा अशरफ की कब्रों पर भी जाकर फातेहा पढ़ी। सुपुर्द-ए-खाक के बाद से अहजम का ज्यादातर वक्त अपनी बुआ के घर या गांव की बड़ी मस्जिद में ही गुजर रहा है।

अली नाराज हुए तो उमर ने संभाला

कब्रिस्तान में अबान को दफनाने और मिट्‌टी डालने के तुरंत बाद जब पुलिस ने अली से चलने के लिए कहा तो वह पुलिस की सख्ती पर नाराज हो गया। अली ने जोर से कहा कि अरे फातेहा तो पढ़ने दो। उसकी यह नाराजगी देखकर वहां मौजूद भीड़ शोर मचाने लगी। यह देख उमर ने तुरंत मामले को संभाला और अली को गले लगाकर शांत कराया। इसके बाद उमर ने अपने होंठ पर उंगली रखकर भीड़ को भी शांत रहने का इशारा किया।

अली से ही मिलने जा रहे थे सभी

गौरतलब है कि 6 अगस्त की सुबह झांसी-कानपुर हाईवे पर पूंछ थाना क्षेत्र के ग्राम खिल्ली के पास यह सड़क हादसा हुआ था। अबान अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ झांसी जेल में बंद अपने भाई अली से ही मिलने जा रहा था। रास्ते में एक जानवर को बचाने के चक्कर में उनकी तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी। इस हादसे में अबान और उसके दोस्त सोनू की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।