लखनऊ

‘पहले अयोध्या, अब काशी… भाजपा की विदाई तय’, UP MLC चुनाव नतीजों पर बोले कांग्रेस नेता

UP MLC Election 2026: उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बीच वाराणसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के लाल बिहारी यादव ने जीत दर्ज की है।सपा के लाल बिहारी यादव की जीत के बाद कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि काशी ने पूरे उत्तर प्रदेश को स्पष्ट संदेश दिया है और प्रदेश से भाजपा की विदाई तय है।
2 min read
• •
Updated: 28 Oct 2026, 10:23 AM IST
Congress leader
कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त।

Abhishek Dutt Reaction On UP MLC Election: कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त ने यूपी एमएलसी चुनाव पर कहा कि काशी ने साफ संदेश पूरे उत्तर प्रदेश को दे दिया है। पहले अयोध्या ने दिया, अब काशी विश्वनाथ ने दिया। भारतीय जनता पार्टी का उत्तर प्रदेश से जाना तय है और उसका उदाहरण है लोकसभा में अयोध्या और विधानसभा से पहले काशी। जब महाकाल का आशीर्वाद हो, श्री रामचंद्र का आशीर्वाद हो तो उत्तर प्रदेश में हमें जीतने से कोई रोक नहीं सकता।"

विधानसभा चुनाव से पहले सियासी माहौल की परीक्षा

बता दें कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी माहौल के आकलन के लिहाज से अहम माने जा रहे विधान परिषद के शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। वाराणसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के लाल बिहारी यादव ने जीत हासिल की है।

जीत के बाद बोले लाल बिहारी यादव, योगी के प्रचार का असर नहीं

जीत के बाद लाल बिहारी यादव ने कहा कि भाजपा के दोनों सीटें जीतने के दावे खोखले साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भरोसा जताया है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रचार का भी चुनाव में असर नहीं हुआ।

समर्थकों को नजरबंद करने और स्कूलों में रोकने का दावा

लाल बिहारी यादव ने चुनाव के दौरान प्रशासन पर अपने समर्थकों को परेशान करने का आरोप भी लगाया। उनका दावा है कि कुछ लोगों को घरों में नजरबंद किया गया, जबकि कुछ पर स्कूलों से बाहर नहीं निकलने का दबाव बनाया गया। इन आरोपों पर प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

वहीं, वाराणसी स्नातक सीट पर सपा के आशुतोष सिन्हा और भाजपा के केदार सिंह के बीच मुकाबला है। यहां प्रथम वरीयता के मतों की गिनती शुरू होने की जानकारी दी गई है। इस सीट का परिणाम आज आने की संभावना जताई गई है। फिलहाल, शेष निर्वाचन क्षेत्रों में मतगणना जारी है। अंतिम नतीजों के बाद ही सभी 11 सीटों पर भाजपा, सपा और अन्य प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Updated on:
28 Oct 2026, 10:23 AM IST
Published on: