लखनऊ

UP MLC Election : भाजपा के 7 नाम तय सिर्फ दो पर मंथन, क्‍या अपर्णा यादव को मिलेगा मौका?

यूपी विधान परिषद की 13 सीटों के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। भाजपा विधान परिषद के लिए 9 उम्मीदवार उतारेगी। जिसमें से सात उम्मीदवारों के नाम पर सहमति बन गई है। अभी दो खास उम्मीदवार पर चर्चा है। इनमें एक क्या अपर्णा यादव हैं। जानें

2 min read
Jun 05, 2022
UP assembly

यूपी विधान परिषद की 13 सीटों के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। भाजपा विधान परिषद के लिए 9 उम्मीदवार उतारेगी। जिसमें से सात उम्मीदवारों केनाम पर सहमति बन गई है। ये सभी उम्मीदवार योगी सरकार के मंत्री हैं। अब बचे दो नाम इन पर मंथन चल रहा है। इन दो नामों को चुनने में काफी दिक्कत हो रही है। वजह सभी खास हैं। इन खास नामों की लिस्ट में अपर्णा यादव, अश्वनी त्यागी, अमरपाल मौर्य, मोहित बेनीवाल, संगीत सोम और सुरेश राणा हैं। मंथन चल रहा है। संभावना है कि, भाजपा एमएलसी प्रत्याशियों की सूची का 7 जून को ऐलान कर देगा। यूपी विधान परिषद की 13 सीटें 6 जुलाई को रिक्त हो रही हैं। इन सीटों के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 9 जून है। 20 जून को मतदान होगा।

बस मंजूरी का इंतजार

यूपी विधान परिषद में जिनके नाम पक्के हैं, उनमें भूपेंद्र चौधरी, जेपी एस राठौर, केशव प्रसाद मौर्य, नरेंद्र कश्यप, दानिश आजाद और जसवंत सैनी शमिल है। ये सभी योगी सरकार में मंत्री हैं। जिसमें भाजपा के रणनीतिकारों ने एमएलसी प्रत्याशियों के चयन के लिए क्षेत्रीय अध्यक्षों से नाम मंगा लिए हैं। अब इन नामों का पैनल तैयार किया जा रहा है। यह नामों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा। हरी झंडी मिलते ही भाजपा अपने एमएलसी प्रत्याशियों के नाम जारी कर देगी। हालांकि इस बार यूपी भाजपा के मीडिया विभाग से जुड़े नेताओं की भी किस्मत खुल सकती है।

सपा चार सीट जीतेगी

यह पक्की उम्मीद है कि, यूपी विधान परिषद की 9 सीटें भाजपा जीत सकती है। अगर समाजवादी पार्टी संख्या बल की गुणा करें तो साइकिल को चार सीटें मिल सकती है। सपा की तरफ से स्‍वामी प्रसाद मौर्य और मैनपुरी की करहल सीट के पूर्व विधायक सोबरन सिंह यादव का नाम चर्चा में है। सोबरन सिंह यादव ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के लिए अपनी सीट छोड़ी थी। यही वजह है कि भाजपा ने 9 प्रत्याशी उतारने की रणनीति बनाई है। एमएलसी की इन 13 सीटों पर 20 जून को चुनाव होना है। नामांकन पत्र 9 जून तक भरे जाएंगे।

इनका कार्यकाल खत्‍म

यूपी विधान परिषद में छह जुलाई को जिन सदस्यों का कायकाल पूरा हो रहा है। उनके नाम बसपा के दिनेश चन्द्रा, अतर सिंह राव व सुरेश कुमार कश्यप (अब भाजपा में), सपा से जगजीवन प्रसाद, डॉ. कमलेश कुमार पाठक, बलराम यादव, रणविजय सिंह, राम सुंदर दास निषाद व शतरुद्र प्रकाश (अब भाजपा में) और बीजेपी से केशव प्रसाद मौर्य, भूपेन्द्र सिंह व योगी आदित्यनाथ (22 मार्च से रिक्त) के अलावा कांग्रेस से दीपक सिंह का कार्यकाल भी खत्म हो रहा है।

Published on:
05 Jun 2022 07:36 pm
Also Read
View All