एसपी ने कहा कि ट्रैफिक और एजुकेशन में 4ई एक बहुत बड़ा पिलर है और उन को जागरूक करना बहुत अहम है। जितने ज्यादा लोगों को हम जागरूक करेंगे, उतना अच्छा फीडबैक देखने को मिलेगा। लोगों ने काफी अप्रिशिएट किया है। पहले लोगों को यहां लाया गया, उनमें विरोधाभास था, वहां क्यों जाएं, आप हमारा चालान कर दीजिए, लेकिन गर्मी के माहौल में जब उनको वीडियो के माध्यम से यह सब देखने को मिला तो उन्होंने काफी अप्रिशिएट किया, इस तरीके के प्रयास चलते रहेंगे।