पूर्वांचल के माफिया डॉन और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को बड़ा झटका लगा है। लखनऊ की सेशन कोर्ट ने मुख्तार अंसारी की जमानत याचिका खारिज कर दी है। मुख्तार पर लखनऊ में शत्रु संपत्ति हथियाने का आरोप है। शत्रु संपत्ति हथियाने मामले में लखनऊ की कोर्ट में सुनवाई चल रही है। शनिवार को इस मामले में सुनवाई के बाद लखनऊ सत्र अदालत ने जमानत अर्जी खारिज कर दी है। बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी इस समय बांदा जेल में बंद है। उसे मार्च में कड़ी सुरक्षा के बीच लखनऊ कोर्ट लाया गया था।