लखनऊ

यूपीः बढ़ते कोरोना केस के चलते बदले नियम, यूपी आने वालों के लिए गाइडलाइन्स जारी

उत्तर प्रदेश आ रहे यात्रियों, खासतौर पर कोरोना प्रभावित राज्यों जैसे महाराष्ट्र, पंजाब, केरल, दिल्ली से आने वाले यात्रियों के लिए नियमों में बदलाव किया गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Mar 2021, 3:58 PM IST
yogi1.jpg
Yogi Adityanath

पत्रिका न्यूज नेटवर्क.

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में मार्च माह में कोरोना (Coronavirus) के पांच से छह गुना मामले बढ़े हैं। दूसरी लहर के खतरे को भांपते हुए पुरानी व्यवस्था को बहाल करने के निर्देश दे दिए हैं। साथ ही हवाई सफर कर उत्तर प्रदेश आ रहे यात्रियों, खासतौर पर कोरोना प्रभावित राज्यों जैसे महाराष्ट्र, पंजाब, केरल, दिल्ली से आने वाले यात्रियों के लिए नियमों में बदलाव किया गया है। विमानन कंपनियों ने राज्य सरकारों की शर्तों के बारे में अपने यात्रियों को सूचित करना शुरू कर दिया है।

यूपी के संदर्भ में बताया गया कि यदि कोई यात्री मुम्बई और केरल से हवाई सफर कर यूपी आ रहा है तो 72 घंटे के भीतर की उसकी कोविड रिपोर्ट निगेटिव होनी चाहिए। यदि उनके पास कोविड निगेटिव रिपोर्ट नहीं है तो एयरपोर्ट पर ही उसकी कोरोना जांच की जाएगी। रिपोर्ट निगेटिव आने तक उसे होटल में क्वारंटीन रखा जाएगा। ऐसे ही वाराणसी एयरपोर्ट पर महाराष्ट्र और केरल से आने वाले यात्रियों की कोविड जांच निगेटिव न होने पर उसकी एंटीजन टेस्ट करवाना होगा।

यूपी में राजधानी लखनऊ में बीते तीन दिनों में सर्वाधिक बढ़ोतरी देखने को मिली है। गुरुवार को 77 नए मरीज आए तो छह की मौत हुई। वहीं शुक्रवार को 90 मामले, शनिवार को 115 नए मामलों के साथ-साथ दोनों दिन एक-एक की मौत भी हुई। यूपी में एक मार्च को 2,078 एक्टिव केस थे तो अब यह बढ़कर 2,774 हो गए हैं।

Published on: