लखनऊ

UP News : पतियों से ज्यादा खतरनाक हैं यूपी की ये पांच खूबसूरत महिलाएं, क्यों ढूंढ रही पुलिस?

UP News : जरायम की दुनिया में अपनी धाक जमा चुके गैंगस्टर और अन्य आरोपियों की खूबसूरत पत्नियां उनसे भी ज्यादा खतरनाक हैं। यूपी पुलिस ने इन्हें मोस्ट वांटेड सूची में शामिल किया है।

2 min read
Apr 21, 2023
five lady dons of UP are king in the crime

UP News : जरायम की दुनिया में अपनी धाक जमा चुके गैंगस्टर और अन्य आरोपियों की खूबसूरत पत्नियां उनसे भी ज्यादा खतरनाक हैं। यूपी पुलिस ने इन्हें मोस्ट वांटेड सूची में शामिल किया है। माफिया अतीक अहमद हो या मुख्तार अंसारी। इनके गुनाह में इनकी बीवियां भी राजदार और भागीदार हैं। तीसरे माफिया अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा भी शातिर और खतरनाक है। इसके अलावा दो अन्य महिलाएं भी शातिर हैं।

प्रदेश सरकार की ओर से जारी 60 माफियाओं की लिस्ट में इन माफियाओं की पत्नियों के अलावा गाजियाबाद की दीप्ति बहल का भी नाम है। इस पर अतीक अहमद की पत्नी शाहस्ता परवीन से भी ज्यादा इनाम घोषित किया गया है। लाइफ बोट घोटाले के मास्टरमाइंड संजय भाटी की पत्नी दीप्ति पर 100 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

उस पर पांच लाख का इनाम घोषित किया गया है। चार सालों से दीप्ति की तलाश में ईडी, सीबीआई, यूपी एसटीएफ समेत तमाम एजेंसियां लगी हैं, लेकिन उसका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।

इसके अलावा पुलिस को मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शा और नोएडा अथॉरिटी के मुख्य अभियंता यादव सिंह की पत्नी कुसुमलता की भी तलाश है, लेकिन इन पर कोई इनाम घोषित नहीं किया गया है। कुसुमलता यादव सिंह के नोएडा अथॉरिटी में रहते हुए 40 कंपनी बनाकर फर्जीवाड़ा करने के मामले में आरोपी हैं। उसके बाद शाइस्ता परवीन का आता है। शाइस्ता उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी है। उस पर 50 हजार का इनाम है।

मुख्तार की पत्नी आफ्शा अंसारी मुकदमा दर्ज होने के बाद से फरार
माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शा अंसारी भी 50 हजार की इनामी थी। मार्च में गाजीपुर पुलिस ने 25 हजार का इनाम रखा गया था, जिसे वाराणसी जोन के एडीजी ने बढ़ाया था। अब आफ्शा पर 25 का इनाम और बढ़ाया गया । यानी अब आफ्शा 75 हजार की इनामी है। आफ्शा अंसारी पर पति के गैरकानूनी धंधों में शामिल होने का गंभीर आरोप हैं।

अशरफ की पत्नी जैनब भी उमेशपाल हत्याकांड में आरोपी
पुलिस को अतीक के भाई अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा की भी तलाश है। पुलिस का मानना है कि अतीक और अशरफ के कई राज जैनब उगल सकती है। अतीक के भाई अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा को भी उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी बनाया है।

आखिर क्यों नहीं ढूंढ पा रही पुलिस ?
तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि पुलिस को इन पांचों महिला आरोपियों की तलाश तो है, लेकिन पुलिस के पास शाइस्ता और आफ्शा के अलावा अन्य किसी आरोपी की साफ फोटो नहीं है। यही वजह है इनका अभी तक सुराग नहीं लग सका है। फिलहाल पुलिस इनकी तलाश में जोरशोर से जुटी है।

Updated on:
21 Apr 2023 03:26 pm
Published on:
21 Apr 2023 02:15 pm