31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Atiq-Ashraf Murder : 15 करोड़ की प्रॉपर्टी के लिए मो. मुस्लिम से थी अतीक की टशन, इस गुर्गे ने खोले कई राज

Atiq-Ashraf Murder : अतीक-अशरफ की हत्या के बाद उसके गुर्गों से पूछताछ में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। अतीक के गुर्गे असाद ने पुलिस को मो. मुस्लिम और अतीक को लेकर अहम खुलासे किए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 21 Apr 2023, 9:44 AM IST

property worth 15 crores, Atiq tension with Mohd. Muslim

Atiq-Ashraf Murder : कुख्यात माफिया से राजनेता बने अतीक अहमद की मौत के बाद उसके काले कारोबार का चिट्ठा खुल रहा है। पुलिस द्वारा उठाए गए अतीक अहमद के गुर्गे ने पुलिस को नई जानकारी दी है। इसके बाद गुरुवार को पुलिस ने उसे नैनी जेल भेज दिया है। अतीक के गुर्गे असाद ने पुलिस को बताया कि एक 15 करोड़ की प्रॉपर्टी पर कब्जा करने को लेकर अतीक और उसके गुर्गे मो. मुस्लिम में अनबन हो गई थी।

अतीक ने मांगा था बड़ा प्लॉट, पांच करोड़ देने की कही थी बात
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि असाद ने बताया है कि अतीक ने मो. मुस्लिम से एक बड़ा प्लाट मांगा था। बदले में वह पांच करोड़ रुपये देने को तैयार था, लेकिन मो. मुस्लिम राजी नहीं हुआ। जिस प्रॉपर्टी को अतीक कब्जाना चाहता था, उसकी कीमत 15 करोड़ है। इसी चक्कर में मो. मुस्लिम ने अतीक से दूरी बना ली। इसी को लेकर अतीक और मो. मुस्लिम में टशन चल रही थी।

यह भी पढ़ें : मेन बात ये है कि गुड्डू मुस्लिम..बमबाज की अधूरी दास्तां का खुलासा, जानिए क्या है सच?

असद ने मो. मुस्लिम को दी थी धमकी
मो. मुस्लिम के बाद नहीं मानने पर अतीक ने अपने तीसरे बेटे असद को मो. मुस्लिम के घर भेजा, लेकिन वहां दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद असद ने फोन करके उसे धमकाया भी था। दावा यह भी किया गया है कि इससे पूर्व अहमदाबाद जेल से अतीक ने मो. मुस्लिम को फोन और मैसेज कर धमकी दी थी। अतीक अपने गुर्गे असाद को छठा बेटा बताता था। उसको प्रॉपर्टी कब्जाने से लेकर रंगदारी वसूलने के लिए भेजता था।

यह भी पढ़ें : अतीक के फाइनेंसर मोहम्मद मुस्लिम से क्यों मिलना चाहता था उमर, खुल सकते हैं कई राज?

असद और गुलाम ने असाद से मांगी थी मदद
असाद ने पुलिस को पूछताछ में यह भी बताया कि उमेशपाल हत्याकांड के बाद मुकदमे में उसे भी नामजद किया गया। इसके बाद वह कोलकाता में जाकर छिप गया। वहां इंटरनेट कॉलिंग के जरिए वह अतीक से बात करता था। इसी बीच असद ने उसे फोन कर कोलकाता में पनाह मांगी थी। असद ने बताया था‌ कि उसके साथ गुलाम भी रहेगा, लेकिन उसने असद की मदद नहीं की थी।

यह भी पढ़ें : अपराध की दुनिया में बादशाह हैं यूपी की ये पांच लेडी डॉन, पुलिस के लिए बन गईं चुनौती, कौन हैं ये?

मो. मुस्लिम पर दर्ज हैं 16 मुकदमे
असाद ने जिस मो. मुस्लिम की अतीक से टशन होने की जानकारी दी है। वह भी अतीक अहमद का गुर्गा रहा है। उसपर अलग-अलग मामलों में 16 मुकदमे दर्ज हैं। इसका और अतीक के बेटे असद की बातचीत का एक ऑडियो वायरल होने के बाद एसटीएफ ने उसे हिरासत में लिया था। अब असाद से मिली जानकारी के बाद एसटीएफ मो. मुस्लिम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सकती है।

यह भी पढ़ें : अतीक के करीबी बिल्डर की लखनऊ में पांच इमारतों पर चलेगा बुलडोजर, जानिए कौन है मो. मुस्लिम?