31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रयागराज कचहरी से निकलते ही की गई थी उमेशपाल की मुखबिरी, वह वकील कौन ?

Umeshpal Murder Case : उमेशपाल की हत्या से जुड़ी कड़ियां पुलिस जोड़ रही है। पुलिस को पता चला है कि प्रयागराज कचहरी से निकलते ही एक वकील ने उमेशपाल की मुखबिरी की थी। उसी ने शूटरों को फोटो भेजकर अहम जानकारी दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 21 Apr 2023, 10:40 AM IST

Umeshpal Murder Case

Umeshpal Murder Case : उमेशपाल की हत्या से जुड़ी कड़ियां पुलिस जोड़ रही है। पुलिस को पता चला है कि प्रयागराज कचहरी से निकलते ही एक वकील ने उमेशपाल की मुखबिरी की थी। उसी ने शूटरों को फोटो भेजकर अहम जानकारी दी। इसके तहत उमेश पाल की हत्या से पहले अतीक ने कचहरी में अपना एक मुखबिर तैयार किया था।

उसे भी आईफोन दिया गया था। उसकी आईडी भी अतीक के बेटे ने बनाई थी। जेल से आईफोन के फेसटाइम एप पर बातचीत होती थी। पुलिस का दावा है कि इसी तथाकथित अधिवक्ता ने उमेश पाल की मुखबिरी की थी। इसके बाद ही हमलावरों ने उमेशपाल समेत दो सुरक्षाकर्मियों की हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें : 15 करोड़ की प्रॉपर्टी के लिए मो. मुस्लिम से थी अतीक की टशन, इस गुर्गे ने खोले कई राज

पुलिस के हाथ लगे मोबाइल ने उगला राज
पुलिस को ये अहम जानकारी एक मोबाइल की डिटेल से मिली है। उसी नंबर से शूटरों को उमेश पाल की फोटो शेयर की गई थी। हालांकि इस मामले में पुलिस ने उस वकील के नाम का खुलासा नहीं किया है। लेकिन पूछताछ के लिए जल्द ही जेल में बंद अतीक के अधिवक्ता खान सौलत हनीफ को पुलिस कस्डटी रिमांड पर लेने की बात कही गई है।

पुलिस ने बताया कि अतीक गैंग के लिए काम करने वाले अधिवक्ता खान सौलत हनीफ को अतीक अहमद के साथ ही उमेश पाल अपहरण केस में सजा हुई है। पुलिस को एक मोबाइल की डिटेल से पता चला है कि सौलत चाचा के नाम से कोई नंबर सेव था। उसी नंबर से उमेश पाल की कई फोटो शूटरों को 23 फरवरी से पहले भेजी गई थी।

यह भी पढ़ें : मेन बात ये है कि गुड्डू मुस्लिम..बमबाज की अधूरी दास्तां का खुलासा, जानिए क्या है सच?

24 फरवरी को की गई थी उमेशपाल की हत्या
24 फरवरी 2023 को उमेश पाल कोर्ट में गए थे। उनके कचहरी से निकलते ही आईफोन से शूटरों को ये अहम जानकारी शेयर की गई थी। पुलिस का कहना है कि खान सौलत को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

उमेश पाल हत्याकांड में अभी फरार हैं ये आरोपी
उमेशपाल हत्याकांड में पुलिस को अभी पांच-पांच लाख के इनामी शूटर साबिर, अरमान और गुड्डू मुस्लिम समेत 50 हजार की इनामी अतीक की पत्नी शाइस्ता की तलाश है। इसके अलावा अतीक की बहन आयशा नूरी, उसकी दो बेटियां और अशरफ की पत्नी जैनब भी फरार हैं।

यह भी पढ़ें : अपराध की दुनिया में बादशाह हैं यूपी की ये पांच लेडी डॉन, पुलिस के लिए बन गईं चुनौती, कौन हैं ये?