UP Nikay Chunav: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लखनऊ में जब मेट्रो चली तब ना तो सिढ़ी थी और ना ही लिफ्ट थी।
UP Nikay Chunav: यूपी में निकाय चुनाव को लेकर सहगर्मियां तेज हैं। सभी राजनीतिक पार्टी अपने उम्मीदवार को जिताने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। बीजेपी की तरफ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केशव मौर्य, ब्रजेश पाठक से लेकर कई बड़े नेता चुनावी जनसभा कर रहे हैं। वहीं सपा की ओर से अखिलेश यादव , शिवपाल यादव लगातार अपने प्रत्याशी के लिए प्रचार कर रहे हैं।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आज लखनऊ में अपने मेयर प्रत्याशी के लिए प्रचार कर रहे थे। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश पर तंज कसते हुए कहा कि लखनऊ में जब मेट्रो चली थी तब उस समय स्टेशन पर ना लिफ्ट थी और ना ही सिढ़ी थी।बीजेपी ने आधे अधूरे कार्य को पूरा किया। इसके बाद मेट्रो चलाया।
यह भी पढ़ें: UP Nikay Chunav: योगी के तीन मंत्रियों की इस मेयर सीट पर लगी प्रतिष्ठा, नगर पालिका में रहा है सपा का कब्जा
सपा मतलब गुंडई, दंगा, अराजकता करना: पाठक
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा का मतलब गुंडई, अराजकता और दंगा करवाना है। मुजफ्फरनगर हो पूरे प्रदेश में सपा सरकार में लगातार दंगे होते रहे हैं। लेकिन हमारी सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि चारों तरफ निकल कर देखिए निकाय चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी प्रचंड बहुमत से जीत रहे हैं।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि 2017 से पहले सपा सरकार भ्रष्टाचार में थी। खनन हो या जनता के हित सभी को लूटते थे। अपराधी काम करते थे। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में माफियाओं के नेटवर्क को समाप्त करने का काम यूपी सरकार ने किया है। अपराधी या तो इस समय जेल में है या प्रदेश छोड़कर चले गए हैं। सरकार जनता के लिए काम कर रही है।
यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव में उतरे रामगोपाल यादव, बोले- जिधर देखो उधर गंदगी है, भाजपा वाले बताएं उन्होंने काम क्या किया?