लखनऊ

UP Panchayat Chunav 2026: क्या 2027 में होंगे यूपी पंचायत चुनाव? मंत्री OP राजभर ने बताया सही डेट

क्या टल जाएंगे यूपी पंचायत चुनाव? यह तेजी से उठ रहे हैं कि क्या चुनाव 2027 के बाद होंगे, तो सभी अटकलों को लेकर OP राजभर ने साफ कर दिया है।
2 min read
Jan 30, 2026
EVM खरीदने की चर्चा के बीच UP पंचायत चुनाव पर बड़ा अपडेट
EVM खरीदने की चर्चा के बीच UP पंचायत चुनाव पर बड़ा अपडेट Source- Patrika

UP Panchayat Chunav 2026 Date: यूपी पंचायत चुनाव को लेकर रोज तरह-तरह की खबर सामने आ रही है। कभी अप्रेल-मई चुनाव होने की बात होती है, तो कभी विधानसभा चुनाव यानी 2027 के बाद यूपी पंचायत चुनाव होने की बात हो रही है। जबसे यूपी पंचायत चुनाव 2027 के बाद होने की बात सामने आई है। उसके बाद से ही चुनाव लड़ने वाली उम्मीदवारों की चींता बढ़ गई है। बता दें लोगों ने गांव स्तर पर चुनाव की तैयारियां भी शुरू कर दी थी, लेकिन जबसे यह खबर लोगों तक पहुंची है, तबसे लोग बहुत परेशान हैं, लेकिन आज हम आपको क्या सच में चुनाव टल सकते हैं, इसको लेकर पुरी जानकारी स्पष्ट तरीके से बताएंगे।

क्यों टल सकते हैं यूपी पंचायत चुनाव?

उत्तर प्रदेश में अप्रैल-मई 2026 में होने वाले पंचायत चुनाव अब अगले साल यानी 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद हो सकते हैं। प्रशासनिक और तकनीकी कारणों से यह देरी होने की संभावना बढ़ गई है। सरकार और राजनीतिक दल भी इस मामले में धीमी गति से काम कर रहे हैं, जिससे समय पर चुनाव होने की उम्मीद कम हो रही है। पंचायत चुनाव समय पर न होने की सबसे बड़ी वजह जनगणना है। मई-जून 2026 में जनगणना का पहला चरण शुरू होगा, जिसमें यूपी में हाउस लिस्टिंग सर्वे होगा। इस काम के लिए करीब पांच लाख से ज्यादा अधिकारी और कर्मचारी लगेंगे। इन सबका पहले व्यापक प्रशिक्षण भी होना है। इतने बड़े स्तर पर कर्मचारियों की व्यस्तता के कारण पंचायत चुनाव करवाना मुश्किल हो जाएगा।

बोर्ड परीक्षा और मतदाता सूची का टकराव

राज्य निर्वाचन आयोग 27 मार्च 2026 को पंचायत चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करेगा। उसी समय बोर्ड की परीक्षाएं भी शुरू हो जाएंगी। परीक्षाओं और जनगणना की तैयारियों के बीच चुनाव कराना संभव नहीं दिख रहा है। वहीं विभागीय मंत्री और अधिकारी इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। वे न तो चुनाव की तारीखों की पुष्टि कर रहे हैं और न ही देरी की वजह बता रहे हैं।

यूपी पंचायत चुनाव को लेकर मंत्री राजभर

इन सारी अटकलों पर कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि पंचायत चुनाव समय पर ही होंगे। चुनाव को लेकर मतपत्रों को जिले में भेजा जा रहा है, जैसे ही 28 मार्च को SIR का काम पुरा होगा। उसके बाद तुरंत चुनाव का ऐलान कर दिया जाएगा। राजभर ने साफ कर दिया है कि चुनाव अप्रेल-मई तक करा लिए जाएंगे।

Updated on:
30 Jan 2026 03:50 pm
Published on:
30 Jan 2026 03:49 pm