लखनऊ

UP Panchayat Chunav: सपा ने जारी की 29 कैंडिडेट की लिस्ट, इन दो नामों ने किया सभी को हैरान, जेल में बंद हैं दोनों के पति

UP Panchayat Chunav: समाजवादी पार्टी की तरफ से देवरानी और जेठानी के चुनाव मैदान में उतरने से चर्चाएं तेज हो गई हैं।

2 min read
Mar 31, 2021
UP Panchayat Chunav: सपा ने जारी की 29 कैंडिडेट की लिस्ट, इन दो नामों ने किया सभी को हैरान, जेल में बंद हैं दोनों के पति

अयोध्या. UP Panchayat Chunav: समाजवादी पार्टी ने जनपद अयोध्या में 29 जिला पंचायत सदस्यों के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पहली सूची में 16 प्रत्याशी और दूसरी सूची में 13 प्रत्याशियों की नाम की घोषणा सपा ने कर दी है। अयोध्या की इस लिस्ट में जो सबसे हैरान करने वाला नाम है, वह में जेल में बंद आईपीएस अधिकारी अरविंद सेन यादव की पत्नी प्रियंका सेन यादव और अरविंद सेन के छोटे भाई पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव की पत्नी इंदू सेन यादव का है। समाजवादी पार्टी ने चुनाव मैदान में इन दोनों को भी उतार दिया है। देवरानी और जेठानी के चुनाव मैदान में उतरने से चर्चाएं तेज हो गई हैं। विपक्षी खेमे ने इन दोनों नामों को लेकर सपा को निशाने पर लेने की शुरुआत कर दी है। आपको बता दें आईपीएस अरविंद सेन यादव और पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव जनपद अयोध्या के दिग्गज नेता रहे स्वर्गीय मित्रसेन यादव के पुत्र हैं और दोनों जेल में बंद हैं।

दोनों के पति जेल में बंद

दरअसल प्रियंका सेन यादव के पति आईपीएस अरविंद सिंह यादव पशुपालन घोटाले में काफी समय तक फरार रहने के बाद इस समय जेल में बंद हैं। वहीं इंदू सेन यादव के पति पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव सपा से ही विधायक रह चुके हैं और बसपा में यह मंत्री भी रह चुके हैं। सपा ने अरविंद सेन यादव की पत्नी प्रियंका सिंह यादव को हैरिंग्टनगंज प्रथम से और आनंद सेन यादव की पत्नी इंदू सेन यादव को हैरिंग्टनगंज तृतीय से मैदान में उतारा है।


सपा प्रत्याशियों की सूची (Samajwadi Party Candidate List)

























































































































प्रियंकासेनहैरिंगटन गंज प्रथम
रामसुंदर सरोजहैरिंग्टनगंज द्वितीय
इंदू सेन यादवहैरिंग्टनगंज तृतीय
मीनाक्षी पालमया प्रथम
नागेंद्र यादवमया द्वितीय
मनोज वर्मामया तृतीय
राजमणि यादवमया चतुर्थ
सिया राम निषादतारुन प्रथम
प्रेम नारायण यादवतारुन तृतीय
अनीता देवीतारुन चतुर्थ
अंजूबीकापुर तृतीय
नीलम सिंहपूरा द्वितीय
साहब लाल यादवमिल्कीपुर प्रथम
मंजू सरोजमिल्कीपुर द्वितीय
अशोक यादवमिल्कीपुर चतुर्थ
कृष्ण कुमारीअमानीगंज प्रथम
अर्चना सरोजअमानीगंज द्वितीय
उषा यादवतारुन द्वितीय
अकबर अलीरुदौली द्वितीय
राजित राम रावतरुदौली चतुर्थ
शतरूपा रावतमवई प्रथम
नीलममवई द्वितीय
छोटे लाल यादवमवई तृतीय
सीमा यादवमसौधा प्रथम
राजा मानसिंहमसौधा द्वितीय
रेनू रावतसोहावल तृतीय
सोनाली रावतसोहावल चतुर्थ
शिव बरन यादवपूरा प्रथम
राज नारायण उपाध्यायबीकापुर प्रथम
Published on:
31 Mar 2021 08:10 am
Also Read
View All