लखनऊ. Railway Jobs: भारतीय रेलवे में नौकरी का सपना देखने वालों के लिए सुनहरा अवसर है। 10वीं के बाद आईटीआई (ITI) करने वाले युवाओं के लिए रेलवे में वैकेंसी निकली हैं। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल और पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल में अलग-अलग ट्रेड्स में अप्रेंटिस की भर्तियां चल रही हैं। भारतीय रेलवे द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल 1196 पद खाली हैं। जिसमें 480 वैकेंसी झांसी मंडल के लिए खाली हैं। जबकि 176 वैकेंसी कोटा मंडल के लिए हैं। रेलवे में नौकरी के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को वैकेंसी में अप्लाई करते समय कुछ बातों का खास ध्यान रखना होगा। अभ्यर्थी आवेदन करते समय नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ लें। क्योंकि अगर आवेदन पत्र में कोई गड़बड़ी हुई तो फिर आवेदन रिजेक्ट कर दिया जाएगा। इसके अलावा आवेदन में भरी हर जानकारी को ही आखिरी रूप से सत्य माना जाएगा। ऐसे में अगल आवेदन पत्र में दी गई कोई जानकारी अगर बाद में गलत पाई गई, तो भी हर दशा में अभ्यर्थी ही जिम्मेदार होगा और आवेदन कोो तुरंत निरस्त कर दिया जाएगा।