लखनऊ

UP Panchayat Election Results 2021: जीत के बाद भी कई गांवों में गम, विजय प्रत्याशी नहीं रहे जीवित

UP Panchayat Election Results 2021- Gram pradhan die after winning election. यूपी के कुछ ग्रामों में प्रधानी का चुनाव तो प्रत्याशी जीत गए, लेकिन जिंदगी की जंग वे हार गए।
2 min read
• •
Updated: 2 May 2021, 10:08 PM IST
UP Panchayat Election Results 2021 update
UP Panchayat Election Results 2021 update

लखनऊ. UP Panchayat Election Results 2021- Gram pradhan die after winning election. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव(UP Panchayat election result) की मतगणना अभी भी जारी है। इस बीच कुछ गांव ऐसे ही जहां जीत के बाद भी मातम पसरा है। यहां प्रधानी का चुनाव तो प्रत्याशी जीत गए, लेकिन जिंदगी की जंग वे हार गए। अमरोह में गंगेश्वरी विकास खंड के गांव खनौरा में प्रधान पद के लिए प्रत्याशी सविता पत्नी राजकुमार 165 वोटों से चुनाव जीती हैं, लेकिन शुक्रवार रात उनकी कोराना से मौत हो गई थी। जीत के ऐलान के बाद भी सविता परिवार गम में डूबा है। वहीं मैनपुरी के ग्राम पंचायत नगला ऊसर से प्रधान पद की प्रत्याशी पिंकी देवी ने 388 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी चंद्रा देवी को 115 मतों से हरा, लेकिन पिंकी देवी का भी बीते दिनों निधन हो गया था।

कांटे के टक्कर में जीती, लेकिन जिंदगी की जंग हार गईं-

वाराणसी में ग्राम प्रधान के चुनाव में जीत की खुशी एक प्रत्याशी के लिए मौत बनकर आई। वाराणसी के पिंडरा ब्लॉक के नंदापुर गांव से प्रत्याशी सुनरा देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी प्रेमशीला को कांटे की टक्कर में तीन वोटों से हरा दिया। सुनरा देवी को 294 मत और प्रेमशीला को 291 मत मिले थे। लेकिन सुनरा अस्पताल के आईसीय़ू में थी। जीत की सूचना मिलते ही उनका निधन हो गया। मृत प्रधान सुनरा देवी का विजयी प्रमाणपत्र उनके पुत्र अजय यादव ने लिया।

देवरिया में भी मौत-
देवरिया के कुछ ऐसा ही हुआ। यहां विकास खण्ड भागलपुर की ग्राम पंचायत कपूरी एकौना से प्रधान पद की प्रत्याशी विमला देवी (55) का रविवार सुबह जिला अस्पताल में निधन हो गया था। दोपहर में चुनाव में उनकी जीत की खबर आई।

Updated on:
2 May 2021, 10:08 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘उत्तर प्रदेश में 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम गायब’, CM योगी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार; अजय राय बोले- जांच होनी चाहिए

‘गांधी परिवार डरने वाला नहीं है’, सोनिया गांधी की किताब पर BJP के हमलों का अराधना मिश्रा ने दिया जवाब; जानिए क्या कहा

‘6 तारीख को क्यों नहीं गए?’: अखिलेश के राम मंदिर जाने की टाइमिंग पर बीजेपी अध्यक्ष ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा

यूपी चुनाव 2027: आगरा में 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीती थीं सभी 9 सीटें, अब विपक्ष के सामने वापसी की चुनौती; जानें 9 सीटों का पूरा गणित

‘ऊपर से दिखावटी लड़ाई, अंदर मिलकर काट रहे मलाई’, लिंक एक्सप्रेसवे के टेंडर पर अखिलेश यादव ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप