कानपुर. कुख्यात अपराधी विकास दुबे की मौत के बाद बिकरू गांव में 25 साल बाद लोकतंत्र बहाल हुआ है। बिकरू को ढाई दशक बाद निर्वाचित महिला प्रधान मिली है। गांव में देश की आजादी जैसा माहौल है, लोग जश्न मना रहे है। विकास दुबे ने 25 साल तक लोकतंत्र को अपनी कोठी की चौखट से बंधक बनाकर रखा था। गांव में विकास दुबे की मर्जी से निर्विरोध ग्राम प्रधान चुने जाते थे। किसी कि हिम्मत नहीं थी कि विकास दुबे के प्रत्याशी के विरोध में नामांकन करा दे। विकास दुबे एनकाउंटर के पहली बार ऐसा हुआ है कि बिकरू गांव से ग्राम प्रधान के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। बिकरू में 25 साल बाद गांव में प्रत्याशियों ने खुल कर प्रचार प्रसार किया था। गांव में होर्डिंग और पोस्टर दिखे थे।