मतगणना स्थल के लिए गाइडलाइन
- मतगणना स्थल पर भीड़ जमा न हो, इसके लिए सबसे पहले छोटी ग्राम पंचायतों की मतगणना होगी।
- जिन ग्राम पंचायतों की मतगणना का कार्य पूरा होता जाएगा, उनके रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे।
- अंत में बड़ी ग्राम पंचायतों की मतगणना कराई जाएगी।
- जैसे-जैस पंचायतों की मतगणना खत्म होती जाएगी वैसे-वैसे उनके प्रत्याशी और एजेंट मतगणना स्थल से बाहर कर दिए जाएंगे।
- मतगणना स्थल के अंदर उन्हीं ग्राम पंचायतों के प्रत्याशी व एजेंट रहेंगे, जिनकी मतगणना चल रही है।