लखनऊ

UP Panchayat Sahayak Bharti: यूपी में फिर होगी पंचायत सहायक पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

पंचायतीराज निदेशालय में नौ मई तक जिलों से संकलित हुई सूचना के आधार पर कुल 2783 पंचायत सहायकों के रिक्त पदों को भरने के लिए चयन प्रक्रिया शुरू की है। इसके साथ ही निदेशालय की तरफ से विज्ञापन भी प्रकाशित कर दिया गया है।
2 min read
• •
Updated: 14 May 2022, 12:09 PM IST
panchayat_sahayak.jpg

UP Panchayat Sahayak Bharti 2022: उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही पंचायत सहायक कम डाटा एंट्री आपरेटर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने वाली है। इसे लेकर पंचायती राज विभाग की तरफ से पंचायत सहायक कम डाटा एंट्री आपरेटर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आपको बता दें कि ये सारी भर्तियां 9 मई 2022 को जारी विज्ञापन के अनुसार होंगी। इसके माध्यम से ग्राम पंचायतवार व वर्गवार रिक्त कुल 2783 पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। अगर आप भी इच्छुक हैं तो तुरंत पंचायती राज विभाग की वेबसाइट panchayatiraj.up.nic.in पर जाकर आवेदन फार्म डाउनलोड कर करते हैं।

कुल 2783 पंचायत सहायकों के रिक्त पदों पर होगी नियुक्ति

दरअसल, ग्रामीण इलाकों में महज छह हजार रुपये महीने के मेहनताने की वजह से युवाओं को नौकरी रास नहीं आ रही है। जिसके चलते अब तक चार हजार से अधिक पंचायत सहायकों ने नौकरी से त्याग पत्र दे दिया है। जिसे देखते हुए फिर एक बार पंचायतीराज निदेशालय में नौ मई तक जिलों से संकलित हुई सूचना के आधार पर कुल 2783 पंचायत सहायकों के रिक्त पदों को भरने के लिए चयन प्रक्रिया शुरू की है। इसके साथ ही निदेशालय की तरफ से विज्ञापन भी प्रकाशित कर दिया गया है।

जिलों में रिक्त पदों की संख्या

पंचायतीराज निदेशालय की वेबसाइट पर उपलब्ध विवरण के अनुसार सबसे अधिक 93 ग्राम पंचायत सहायकों के पद पीलीभीत में रिक्त हुए हैं। इनके अलावा आजमगढ़ में 87, बिजनौर में 84, बहराइच में 78, संत कबीरनगर में 78, अलीगढ़ में 60, अम्बेडकरनगर में 56, बुलंदशहर में 76, लखनऊ में 32 पद रिक्त हैं। वेबसाइट पर अन्य जिलों की रिक्तियों का ब्यौरा भी जिले और ग्राम पंचायतवार उपलब्ध है। वेबसाइट पर आवेदन का प्रारूप भी उपलब्ध करवाया गया है।

ये है आवेदन प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश पंचायत सहायक के पदों के लिए आवेदन के इच्छुक युवा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट panchayatiraj.up.nic.in पर दिए गए लिंक से भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए रिक्ति पदों के जिलेवार विवरण और अप्लीकेशन फार्म को डाउनलोड करना होगा। फिर इस फार्म को भरकर अपने अभिलेख संलग्न करते हुए अपनी ग्राम पंचायत, विकास खंड कार्यालय या जिला पंचायत राज अधिकारी के कार्यालय में 18 मई से 3 जून 2022 के बीच जमा कराना होगा।

Published on: