
RSS Chief Mohan Bhagwat: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत जिस ट्रेन में सफर कर रहे थे उस पर पथराव करने के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वीवीआईपी सुरक्षा से जुड़े इस बेहद संवेदनशील मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि यह घटना 11 जून यानी गुरुवार की है जब स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस कानपुर से नई दिल्ली जा रही थी। आगरा जोन के ADG एसके भगत ने बताया कि ट्रेन जब फिरोजाबाद के पास से गुजर रही थी तभी किसी ने ट्रेन पर पत्थर फेंका। यह पत्थर सीधे एसी फर्स्ट क्लास कोच के शीशे पर लगा जिससे वह चकनाचूर हो गया। गनीमत यह रही कि इस घटना में ट्रेन में सवार किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई और सभी पूरी तरह सुरक्षित रहे। वहीं DSP आदित्य लांघ ने कहा कि इस VVIP मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस पूरी गंभीरता से काम कर रही है। पकड़े गए दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि इस हमले के पीछे की असली वजह का पता लगाया जा सके।
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को देश के शीर्ष वीवीआईपी लोगों की श्रेणी में रखा जाता है। ऐसे में उनकी ट्रेन पर हुए इस पथराव को बेहद गंभीरता से लिया गया है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और रेलवे पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई थी। पुलिस अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि इस घटना में शामिल अन्य जो भी लोग होंगे उनकी भी जल्द पहचान कर ली जाएगी। किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
बता दें कि यह घटना 11 जून यानी गुरूवार की है जब स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस कानपुर से नई दिल्ली जा रही थी। आगरा जोन के ADG एसके भगत ने बताया कि ट्रेन जब फिरोजाबाद के पास से गुजर रही थी तभी किसी ने ट्रेन पर पत्थर फेंका। यह पत्थर सीधे एसी फर्स्ट क्लास कोच के शीशे पर लगा जिससे वह चकनाचूर हो गया। गनीमत यह रही कि इस घटना में ट्रेन में सवार किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई और सभी पूरी तरह सुरक्षित रहे। वहीं DSP आदित्य लांघ ने कहा कि इस VVIP मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस पूरी गंभीरता से काम कर रही है। पकड़े गए दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि इस हमले के पीछे की असली वजह का पता लगाया जा सके।