लखनऊ

यूपी पुलिस कॉन्सटेबल ने Apple Company के मैनेजर को संदिग्ध समझकर चलाई गोली, हुई मौत, दो सिपाही गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में UP Police के कांस्टेबल ने एक युवक विवेक तिवारी को संदिग्ध समझकर गोली मार दी।

2 min read
Sep 29, 2018
कॉन्सटेबल ने एपल कंपनी के मैनेजर को संदिग्ध समझकर चलाई गोली, हुई मौत

लखनऊ. राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में up police Constable ने एक युवक विवेक तिवारी को संदिग्ध समझकर गोली मार दी। जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर रात संदिग्ध लगने पर कार सवार युवक को सिपाही प्रशांत चौधरी ने रोकने का प्रयास किया लेकिन वह रुका नहीं। बताया जा रहा है कि विवेक ने रुकने की बजाय कार कथित तौर पर पुलिसकर्मी की मोटरसाइकिल पर चढ़ा दी जिसके बाद सिपाही ने गोली चलाई। जिससे विवेक घायल हो गया। तुरंत इलाज के लिए उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

दो सिपाही हुए गिरफ्तार

एडीजी लॉ एंड ऑडर आनंद कुमार बताया कि हत्या का मामला है और दोनों ही सिपाहियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। विवेक के चरित्र को लेकर कही गई सारी बातों को सिरे से ख़ारिज भी किया। वहीं एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया- “कांस्टेबल को ऐसा लगा कि गाड़ी में अपराधी बैठे हुए हैं जो गश्त वाली बाइक में टक्कर मारने के बाद भागने की कोशिश कर रहे हैं। यही सोचकर उसने खुद के बचाव में गोली मार दी।

जब तक सीएम नहीं आएंगे तब तक नहीं होगा अंतिम संस्कार

मृतक विवेक तिवारी की पत्नी ने बयान दिया है कि जब सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ मौके पर नहीं आएगी तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। वहीं आरोपी सिपाही प्रशांत चौधरी ने बताया कि हमने कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन कार रुकने की बजाय हम लोगों की मोटरसाइकिल पर चढ़ा दी। जिसके बाद हम ने गोली चलाई।

एसएसपी ने दिया बयान

लखनऊ के एसएसपी कलानिधि नैथानी ने कहा, गोमतीनगर विस्तार के पास इनकी गाड़ी खड़ी थी तभी सामने से दो पुलिसवाले आए। इन्होंने निकलने की कोशिश की और फिर पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो अचानक लगा की गोली चली है। अचानक गाड़ी एक खंभे से टकरा गई। उसके बाद विवेक के सर से खून बहने लगा। उसके बाद अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मौत हादसे में हुई है या गोली से हुई है इसकी जांच की जा रही है।

एपल कंपनी में नौकरी करते थे विवेक

विवेक तिवारी सुल्तानपुर के रहने वाले थे। वे apple company में एरिया मैनेजर के पद कार्यरत थे। वे अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ रहते थे। इस बीच विवेक तिवारी की सहयोगी सना को पुलिस ने मीडिया से दूरी बनाए रखने के लिए नजरबंद कर दिया है। जिसके बाद पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। सना सिपाही द्वारा युवक को गोली मारने में आई-विटनेस है। उन्हें गोमतीनगर के विनयखंड 3 स्थित उनके घर में पुलिस ने नजरबंद किया है। सना विवेक के साथ कार में मौजूद थी। फिलहाल 302 में मुकदमा दर्ज कर दोनों सिपाहियों को हिरासत में ले लिया गया हैं।

एसएसपी की मानें तो विवेक की मौत कार के टकराने से आई ऐक्सिडेंटल चोटों की वजह से हुई है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मौत के कारण अभी स्पष्ट नहीं है, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मौत गोली लगने से हुई है या ऐक्सिडेंटल चोटों की वजह से। फिलहाल सना खान की तहरीर पर धारा 302 में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस ने प्रशांत चौधरी और संदीप को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें

यूपी में नौ आईएएस अफसरों के तबादले
Updated on:
29 Sept 2018 12:16 pm
Published on:
29 Sept 2018 10:15 am
Also Read
View All