लखनऊ

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा, अक्टूबर में जारी की जाएगी कट ऑफ लिस्ट, सामने आया बड़ा अपडेट

UP Police Recruitment Result: उत्तर प्रदेश पुलिस के 60 हजार पदों पर भर्ती परीक्षा संपन्न होने के बाद अब यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने अभ्यार्थियों की आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में उस विषय से संबंधित विशेषज्ञों के द्वारा आपत्तियों की स्क्रीनिंग कराई जा रही है। इसके बाद जल्द ही आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
2 min read
• •
Updated: 24 Sep 2024, 12:47 PM IST
Feature image

UP Police Recruitment result: यूपी पुलिस के अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ी खबर है कि आपत्तियों के निस्तारण के बाद अगले एक या दो महीने में भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा परीक्षा कट ऑफ अंक जारी किए जा सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुातबिक अभ्यार्थियों ने जो आपत्तियां दी हैं, उनमें कुछ प्रश्नों के दो उत्तर सही होने जैसी आपत्तियाँ दर्ज कराई है। इनके अलावा कुछ अभ्यार्थियों ने एक विषय से संबंधित ज्यादा प्रश्न होने पर भी आपत्ति दी है। उन सभी का निस्तारण किया जा रहा है।

अक्टूबर महीने में जारी हो सकती है कट ऑफ लिस्ट
UP Police Recruitment result: 60 हजार पदों पर यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा अगस्त महीने की 23, 24, 25, 30 और 31 तारीख को आयोजित की गई थी। ये परीक्षा दो पालियों में की गई थी। जिसके बाद सितंबर के बीच में ही इन परीक्षाओं के आंसर की जारी कर दी गई। जिसके साथ अभ्यार्थियों से आपत्तियां मांगी गईं। जिन्हें अलग-अलग विभाजित करके उनका निस्तारण किया जा रहा है। सितंबर महीने के अंत तक सभी आपत्तियों का निस्तारण हो जाएगा।

जल्द ही होगा फिजिकल टेस्ट (UP Police Recruitment result)
बोर्ड ने अभ्यार्थियों की आपत्तियों का निस्तारण होने के बाद अगले अक्टूबर महीने में कट ऑफ जारी करने का लक्ष्य रखा है। कट ऑफ जारी होने के बाद जल्द ही आगे की प्रक्रिया को भी शुरू किया जाएगा। जनवरी महीने में यूपी भर्ती बोर्ड पास होने वाले अभ्यार्थियों के फिजिकल टेस्ट की प्रक्रिया आरंभ कराने की तैयारी में हैं। हालांकि अब अभ्यर्थियों को पूरे परिणाम आने का बेसब्री से इन्तज़ार है।

Updated on:
24 Sep 2024, 12:47 PM IST
Published on:
Also Read
View All