लखनऊ

UP Police दारोगा भर्ती परीक्षा में बैठेंगे 6 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी, ये गलती की तो नहीं दे पाएंगे परीक्षा

यूपी पुलिस दारोगा भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, 16 जिलों में होगी दारोगा भर्ती ऑनलाइन परीक्षा।
2 min read
• •
Updated: 7 Dec 2017, 7:34 PM IST
up police sub inspector admit card 2017
up police sub inspector admit card 2017

लखनऊ. यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर (पुरुष व महिला) एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2016 की परीक्षा 12 दिसंबर से 22 दिसंबर 2017 के बीच होगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) की वेबसाइट http://uppbpb.gov.in/ पर एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं। इस परीक्षा में 6,30,926 अभ्यर्थी शामिल होने वाले हैं। इनके लिए यूपी पुलिस पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने जरुर निर्देश भी जारी किए हैं।

6 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी 16 जिलों में देंगे परीक्षा
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के मुताबिक उप निरीक्षक नागरिक पुलिस (पुरुष व महिला) एवं समकक्ष पदों के लिए 12 दिसंबर से 22 दिसंबर के बीच ऑनलाइन परीक्षा (सीबीटी) आयोजित होगी। इस परीक्षा में कुल 6,30,926 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसमें 5,42,124 पुरूष अभ्यर्थी और 88,802 महिला अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

दारोगा भर्ती परीक्षा प्रदेश भर के 16 जिलों कराई जाएगी। इसमें लखनऊ, आगरा , मथुरा, अलीगढ़ , गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, मेरठ, कानपुर नगर, झांसी, फैजाबाद, इलाहाबाद, वाराणसी, गोरखपुर, बरेली और मुजफ्फरनगर जिलों के कुल 114 परीक्षा केंद्र शामिल होंगे। इसमें तीन पारियों में सुबह 8:45 बजे से 10:45 बजे तक, फिर 12:30 बजे से 2:30 बजे और शाम 4:15 बजे से 6:15 बजे तक ऑनलाइन परीक्षा आयोजित कराई जाएगी।

महिलाओं के लिए अलग परीक्षा
बोर्ड के मुताबिक 21 दिसंबर की पहली और दूसरी पाली में पुरूष अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इसके बाद 21 दिसंबर को तीसरी पाली और 22 दिसंबर को तीनों पालियों में महिला अभ्यर्थी ऑनलाइन परीक्षा देंगी।

परीक्षा के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त
पूर्व में दारोगा भर्ती परीक्षा के पेपर लीक होने के चलते बोर्ड ने इस बार सकुशल परीक्षा कराने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। गुरुवार को बोर्ड के अध्यक्ष जी पी शर्मा की अध्यक्षता में बोर्ड कार्यालय में नोडल अधिकारियों की बैठक भी की गई, साथ ही उन्हें कुशल परीक्षा संपन्न कराने के आवश्यक निर्देश दिए गए।

गलती की तो नहीं दे पाएंगे परीक्षा
बोर्ड के मुताबिक अभ्यार्थियों को निर्धारित समय (रिपोर्टिंग टाइम) पर प्रवेश पत्र में बताए गए परीक्षा केंद्र में उपस्थित होना होगा। उक्त समय पर नहीं पहुंचने पर अभ्यर्थियों को पेपर में नहीं बैठने दिया जाएगा। इस संबंध में बोर्ड द्वारा कोई अपील स्वीकार भी नहीं होगी।
वहीं बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थी प्रवेश पत्र के नियमों का पालन करें। वहीं सेंटर में पाठ्य सामग्री, लिखित कागज के टुकड़े, कैमरा, डिजिटल घड़ी, स्मार्ट फोन, पीने का पानी भी ले जाने की अनुमति नहीं है। हालांकि बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थियों को पीने का पानी उपलब्ध कराया जाएगा।

कोई आपत्ति हो तो करें कॉल
बोर्ड ने अभ्यर्थियों को समस्या होने पर कॉल करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई है। बोर्ड के मुताबिक कोई आपत्ति होने पर अभ्यर्थी 022-29210400, 0522-2235752 व 9454404786 फोन व मोबाइल नबंर पर संपर्क कर सकते हैं।

पूर्व में परीक्षा हुई थी रद्द
यूपी पुलिस की दारोगा भर्ती के लिए जुलाई में हुई ऑनलाइन पेपर लीक होने के कारण रद्द कर दिए गए थे। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस (पुरुष व महिला) एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2016 के लिए ऑनलाइन (सीबीटी) पेपर पूर्व में 17 जुलाई से 31 जुलाई 2017 के बीच होने थे। पेपर लीक होने के बाद बोर्ड ने 25 जुलाई को इन्हें रद्द करते हुए दोबारा ऑनलाइन पेपर कराने की बात कही थी।

Updated on:
7 Dec 2017, 7:34 PM IST
Published on: